मनोरंजन

अपनी शादी से 50 करोड़ कमाएंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला, नेटफ्लिक्स ने ख़रीदा राइट्स

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन उनकी शादी से इन्हें 50 करोड़ रुपए की आमदनी होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने शादी के राइट्स को खरीद लिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: साउथ के एक्टर नागा चैतन्य दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। शोभिता धुलिपाला के साथ नागा चैतन्य 4 दिसंबर को शादी करेंगे। घर में शादी की तैयारी शुरू हो गई है। जल्दी शादी की रस्म भी शुरू हो जाएगी। यह शादी प्रसारित किये जाने के लिए रिकॉर्ड होने वाली है और इसे जनता के सामने पेश किया जाएगा। खबर के मुताबिक शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अपनी शादी के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बेच दिया है और नेटफ्लिक्स ने शादी के राइट्स को 50 करोड़ रुपए में खरीदा है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी एक्टर ने अपने शादी के राइट्स को बेचा हो, इससे पहले साउथ एक्ट्रेस नयनतारा अपनी शादी में यह कारनामा कर चुकी हैं। नयनतारा और विग्नेश की शादी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई थी।

नयनतारा और विग्नेश की शादी के राइट्स 25 करोड़ रुपए में खरीदे गए थे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नागा चैतन्य ने शादी के राइट्स बेचकर पैसा कमाने के मामले में नयनतारा को काफी पीछे छोड़ दिया है।

एशिया नेट की खबर के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को स्ट्रीम करने के लिए राइट्स हासिल कर लिया है और उनके बीच 50 करोड़ रुपए की डील हुई है। हालांकि इस बात की पुष्टि नेटफ्लिक्स और अक्किनेनी परिवार की तरफ से नहीं की गई है। कुछ समय पहले ही नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई की थी।  और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच नागार्जुन के दूसरे बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी अपनी सगाई का ऐलान किया है और वह 2025 में शादी के बंधन में बंधेंगे।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग