शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Naga Chaitanya ने शेयर किए रिलेशनशिप सीक्रेट, कहा- कभी माफी नहीं मांगती हैं Sobhita Dhulipala

बीते साल दिसंबर में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने शादी की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी लव लाइफ के बारे में बताया था। साथ ही चैतन्य ने खुलासा किया था कि शोभिता लड़ाई के बाद कभी माफी नहीं मांगती है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: साउथ के जाने-माने एक्टर नागा चैतन्य अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते साल दिसंबर में एक्टर शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने दो साल डेट करने के बाद शादी रचाई थी।

हालांकि, कपल इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहा हैं और दोनों को कई बार ट्रिप पर जाते भी देखा जाता है। इस कपल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप सीक्रेट खोले हैं। इस दौरान शोभिता ने खुलासा किया कि नागा ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। साथ ही नागा ने बताया कि शोभिता लड़ाई के बाद कभी माफी नहीं मांगती हैं।

दरअसल, इस इंटरव्यू में नागा और शोभिता से कुछ सवाल पूछे गए थे। जिसमें से एक साथ कौन सबसे पहले माफी मांगता है चाहे उसकी गलती हो या ना हो। इसके जवाब में शोभिता ने कहा कि मैं...नागा ने तुरंत रिएक्ट किया.... 'नहीं, तुम सॉरी और थैंकयू में विश्वास नहीं रखती हो।भूल गईं क्या?' इसके बाद शोभिता ने कहा कि प्यार में नो सॉरी, नो थैंकयू। इसके बाद सलमान खान का डायलॉग याद आ जाता है। दोस्ती में नो सॉरी, नो थैंकयू।

शोभिता ने आगे बताया कि नागा चैतन्य ने कैसे प्रपोज किया था। उन्होंने कहा कि ये बहुत नेचुरली हुआ। वो मेरे पेरेंट्स से मिले। मैं उनके पेरेंट्स से मिली और सभी के आर्शीवाद भी हमे मिल गईं और जैसे ही फैमली की हां हो गई तो नागा चैतन्य अपने एक घुटने पर बैठे और मुझसे शादी के लिए हाथ मांगा।

आपको बता दें, शोभिता और नागा साथ में कई फोटोज शेयर करते रहते हैं और कपल की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। इसी वजह से उनकी फोटोज पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। कपल ने अगस्त में एक-दूसरे से सगाई करने के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उनकी पहली सगाई की तस्वीरें दिग्गज एक्टर और नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने शेयर की थी और 4 दिसंबर को इस कपल ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में पारंपरिक रिवाज से शादी कर ली।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO