दूसरी शादी करने से पहले मिटाई नागा चैतन्य ने मिटा दी सामंथा की सारी यादें (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

दूसरी शादी से पहले नागा चैतन्य ने मिटा दी सामंथा की सारी यादें, डिलीट की पुरानी फोटोज

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 08 अगस्त 2024 को सगाई की थी। इसी बीच एक्टर ने सामंथा के साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

निक्की राय

मुंबई: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शोभिता धुलिपाला के घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। फैंस भी इनकी शादी के लिए बेसब्री से बेताब हैं। इसी बीच नागा चैतन्य भी अपनी दूसरी शादी की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शोभिता से शादी करने से पहले ही सामंथा और अपनी सारी पुरानी यादें मिटा दी हैं।

सोशल मीडिया से डिलीट की सारी तस्वीरें

जब से नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु ने 2021 में अलग होने की घोषणा की है, तब से दोनों ने एक-दूसरे के सभी निशान मिटाने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को साफ़ कर दिया है और अब चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी से पहले अपने इंस्टाग्राम पर सामंथा के साथ आखिरी पोस्ट को भी हटा दिया है।

कहीं की थी 3 पोस्ट डिलीट

जब चैतन्य और शोभिता ने इस साल अगस्त में सगाई की, तो फैंस ने देखा कि एक्टर ने अपनी पूर्व पत्नी सामंथा से संबंधित तीन पोस्ट अभी भी अपने इंस्टाग्राम फीड पर अपलोड किए हुए थे। इनमें से एक पोस्ट अक्टूबर 2021 में उनके अलग होने की घोषणा करने वाला था। दूसरा दिसंबर 2018 का माजिली का पोस्टर था, जिसमें वे दोनों मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए थे। दोनों ही पोस्ट उनके फीड पर मौजूद थे। तीसरी पोस्ट जो उन्होंने पोस्ट की थी, वह एक रेस ट्रैक पर ली गई तस्वीर थी। उसे भी उन्होंने अब डिलीट कर दिया है। यह भी देखें-जैस्मीन भसीन का सूजा चेहरा और होंठ देखकर फैंस ने लगाया अंदाजा, बोले ‘बोटॉक्स या फिलर क्या करवाया?’

कपल के तौर पर आखिरी पोस्ट

नागा चैतन्य ने लाल रेस कार के पास खड़े दोनों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "थ्रो बैक...मिसेज और गर्लफ्रेंड।" उस समय सामंथा के फैंस नाराज़ थे और उनसे उनके सम्मान में पोस्ट हटाने के लिए कह रहे थे। यह तस्वीर हाल ही तक उनके फीड पर थी, लेकिन अब शोभिता से उनकी शादी से पहले इसे भी उन्होंने हटा दिया है। सामंथा और चैतन्य ने शादी से पहले 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 2017 में शादी की। हालांकि शादी के 4 साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा