साधना सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Nadiya Ke Paar Holi Song: नदिया के पार की ‘गुंजा’ ने फिर रचाया होली का रंग, ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर किया डांस

Sadhana Singh Video: साधना सिंह ने होली के मौके पर अपनी फिल्म नदिया के पार के मशहूर गीत ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर डांस कर पुरानी यादें ताजा कीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Sadhana Singh Holi Song Jogi Ji Dheere Dheere: होली का त्योहार आते ही हिंदी सिनेमा के कई क्लासिक गाने एक बार फिर फिज़ा में घुल जाते हैं। उन्हीं सदाबहार गीतों में से एक है फिल्म नदिया के पार का मशहूर होली सॉन्ग जोगी जी धीरे-धीरे। इस गाने ने 80 के दशक में जो रंग जमाया था, वह आज भी बरकरार है। फिल्म में ‘गुंजा’ का किरदार निभाने वाली साधना सिंह ने इस होली पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया।

साधना सिंह वीडियो में उसी पुराने अंदाज में 'जोगी जी धीरे-धीरे' पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और सादगी भरे डांस ने फैंस को सीधे 1982 के दौर में पहुंचा दिया। वीडियो के साथ साधना सिंह ने भावुक कैप्शन भी लिखा। साधना सिंह ने कहा कि कुछ रंग कभी फीके नहीं पड़ते और यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है। साधना सिंह ने बताया कि ‘नदिया के पार’ की शूटिंग के दिन आज भी उन्हें उतनी ही ताजगी से याद आते हैं, जब भावनाएं सच्ची और प्यार मासूम हुआ करता था।

गांव की सादगी और होली की मस्ती

‘जोगी जी धीरे-धीरे’ गाना अपनी सादगी, छेड़छाड़ और गांव की गर्मजोशी के लिए आज भी याद किया जाता है। इस गाने में साधना सिंह के साथ सचिन पिलगांवकर नजर आए थे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गीत को हेमलता, जसपाल सिंह और चंद्राणी मुखर्जी ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसके बोल और संगीत रविंद्र जैन ने तैयार किए थे। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने किया था और निर्देशन गोविंद मूनिस ने किया था।

आज भी कायम है गाने का जादू

करीब चार दशक बाद भी यह गाना होली के हर जश्न में सुनाई देता है। गांव की पृष्ठभूमि, सादा जीवन और मासूम प्रेम की झलक इस गीत को खास बनाती है। साधना सिंह का ताजा वीडियो इस बात का सबूत है कि सिनेमा के कुछ पल कभी पुराने नहीं होते। होली के इस खास मौके पर ‘गुंजा’ का यह अंदाज फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG