मायरा-कावेरी का फार्महाउस पर भूतिया हंगामा 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: मायरा-कावेरी का फार्महाउस पर भूतिया हंगामा, अभिरा बनेगी सुपरहीरो

YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा-कावेरी फार्महाउस पर भूतिया अनुभव करेंगी। अभिरा सुपरहीरो बनकर दोनों को बचाने आएगी, डंडा और काले चश्मे के साथ उन्हें भरोसा दिलाएगी कि कोई भूत नहीं है।

सोनाली झा

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों को लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे से बांधे हुए है। शो की कहानी में इस बार बड़ा धमाका होने वाला है। अभिरा और मायरा की बढ़ती नजदीकियां गीतांजलि को बिल्कुल रास नहीं आ रही हैं और वह हर हाल में अभिरा की जगह लेने की कोशिश करेगी।

आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि गीतांजलि, विद्या की सगी बहू बनने का पूरा नाटक करेगी। वह अरमान के साथ हनीमून पर जाने का ऐलान करेगी। लेकिन सफर के दौरान अरमान उसे पूरी तरह नजरअंदाज करता नजर आएगा। इसी बीच, मायरा और कावेरी फार्महाउस पर पहुंचेंगी और उन्हें वहां किसी भूत का अहसास होगा। डर के मारे मायरा जोर-जोर से चिल्लाने लगेगी।

अभिरा बनेगी सुपरहीरो

कावेरी की भी हालत खराब हो जाएगी और वह मायरा से कहेगी कि वह आइसक्रीम खाए बिना नहीं मर सकती। मायरा और कावेरी को बचाने के लिए अभिरा एकदम सुपरहीरो के अंदाज में पहुंच जाएगी। वह डंडा लेकर और काला चश्मा लगाकर उन्हें भरोसा दिलाएगी कि यहां कोई भूत नहीं है। इसी दौरान अरमान भी वहां पहुंच जाएगा, लेकिन दोनों आमने-सामने होकर भी ठीक से मिल नहीं पाएंगे।

कियारा का नया नाटक

दूसरी ओर, कियारा अपनी पुरानी चालों से बाज नहीं आएगी। वह अभीर को बेवकूफ बनाएगी और यह छुपाएगी कि वह अब भी ड्रग्स ले रही है। परिवार के सामने कियारा बेचारी बनने का दिखावा करेगी। इतना ही नहीं, वह तान्या के आगे भी हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगेगी और कहेगी कि वह अंशुमन की मौत की जिम्मेदार नहीं है।

सीरियल में ट्विस्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अभिरा मायरा की खुशी के लिए घर से बाहर निकलेगी और माता की चौकी पर अरमान से उसका आमना-सामना होगा। दोनों मिलकर चौकी की स्थापना करेंगे। उन्हें साथ देखकर गीतांजलि आगबबूला हो जाएगी और आगे और भी बड़ा ड्रामा खड़ा करेगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो के आने वाले ट्रैक में ड्रामा और इमोशन का डबल डोज दर्शकों को मिलने वाला है, जिससे इसकी टीआरपी और भी ज्यादा बढ़ने की पूरी संभावना है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर