सोनाक्षी सिन्हा के पलटवार पर मुकेश खन्ना ने दी सफाई 
मनोरंजन

नाराज होंगे पता था पर बदनाम करने इरादा नहीं, सोनाक्षी के पलटवार पर मुकेश खन्ना की सफाई

सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना के उस बयान का करारा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने एक शो के दौरान रामायण से जुड़े प्रश्न का जवाब ना दे पाने के कारण सोनाक्षी की परवरिश पर सवाल उठाया था। बोले- बदनाम करने का इरादा नहीं था।

अनिल सिंह

मुंबई: मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें रामायण के सवाल का जवाब नहीं पता था। जिस पर सोनाक्षी सिन्हा ने पलटवार किया था और कहा था कि पिता के संस्कार की वजह से ही वह सलीके से जवाब दे रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट साझा करके मुकेश खन्ना को जवाब दिया था। अब सोनाक्षी सिन्हा के जवाब पर मुकेश खन्ना का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि किसी को बदनाम करने का उनका इरादा नहीं था।

न्यूज़ 9 को दिए गए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा के पलटवार पर रिएक्ट किया है और कहा, मैं इस बात से हैरान हूं कि सोनाक्षी को रिएक्ट करने में इतना समय लगा। मुझे पता था कि केबीसी शो में हुए उसे वाक्य के लिए उनका नाम लेकर मैं उन्हें नाराज कर रहा हूं। लेकिन मेरा उन्हें या उनके पिता, जो मेरे सीनियर हैं उन्हें बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था। मेरे उनके साथ अच्छे रिश्ते हैं।

मुकेश खन्ना ने कहा कि मेरा इरादा आज की पीढ़ी पर अपनी राय व्यक्त करना था, आज के लोग गूगल की दुनिया और मोबाइल फोन के गुलाम बन चुके हैं। उनका ज्ञान विकिपीडिया और यूट्यूब तब सीमित है और यहां मेरे सामने है उनका एक हाई प्रोफाइल केस था जिसका इस्तेमाल मैं दूसरों को सीख देने के लिए कर रहा था।

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2019 में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में हिस्सा लिया था। जिसके दौरान उनसे पूछा गया था कि रामायण में संजीवनी बूटी कौन लेकर आया था। लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाई थी। सिद्धार्थ कन्नन के साथ हुए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी के बारे में तंज कसा था और इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने करारा जवाब दिया था कि अगली बार किसी को बदनाम करने से पहले उन्हें एक बार सोचना चाहिए।

सोनाक्षी सिन्हा के काम की अगर बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में दर्जनों बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। आखरी बार वो संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थी। इसमें उनकी खूब तारीफ की गई। वो इसी साल 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। पिता से लेकर परिवार की नाराजगी तक की बात कही गई थी, लेकिन पिता ने शादी में मौजूद रहकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल