-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Badshah Surrounded By Controversies In Traffic Rule Violation Case Team Issued A Statement On This Said No Fine
बादशाह ट्रैफिक नियम उल्लंघन मामले में विवादों से घिरे, इस पर टीम ने जारी किया बयान, बोलीं- कोई जुर्माना नहीं..
- Written By: अदिति भंडारी
बादशाह पर ट्रैफ़िक नियम उल्लंघन का आरोप लगाया गया था, लेकिन अब उनकी टीम ने एक बयान जारी कर इस आरोप से इनकार किया है। टीम ने कहा है कि बादशाह या उनकी टीम से जुड़े किसी भी वाहन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।

बादशाह ट्रैफिक नियम उल्लंघन मामले में विवादों से घिरे, इस पर टीम ने जरी किया बयान (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हाल ही में गुरुग्राम में हुए एक कॉन्सर्ट से’तौबा तौबा’ हिटमेकर देने वाले रेपर बादशाह विवादों से घिर गए है। क्योंकि ऑनलाइन कई रिपोर्ट सामने आईं, जिसमें दावा किया गया कि उन पर ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था, जिसमें सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाना भी शामिल था। रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए, बादशाह की टीम ने मंगलवार रात एक बयान जारी किया है। जिसमें रैपर की ऐसी किसी भी घटना में संलिप्तता से इनकार किया गया और आरोपों को “अपमानजनक” बताया गया।
बादशाह 15 दिसंबर को गुरुग्राम के आरिया मॉल में आयोजित करण औजला के कॉन्सर्ट में दिखाई दिए। बयान में कहा गया है कि “हम यह बयान 15 दिसंबर, 2024 को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में करण औजला के कॉन्सर्ट के बाद बादशाह से जुड़ी एक ट्रैफ़िक घटना के बारे में हाल ही में अपमानजनक रिपोर्टों और झूठे आरोपों को संबोधित करने के लिए जारी कर रहे हैं। इन रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि बादशाह ट्रैफ़िक उल्लंघन में शामिल थे, विशेष रूप से सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाना। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि यह आरोप पूरी तरह से झूठा है।”
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत से निकले शव, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, चश्मदीदों ने बयां किया हादसा
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
उधर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, इधर खाना खाते दिखे अभिजीत दिपके; उठते सवालों के बीच CJP प्रमुख ने दी सफाई
टीम ने आगे कहा कि रैपर और उनकी टीम से जुड़े किसी भी वाहन पर “कोई जुर्माना नहीं लगाया गया”। यह कहते हुए कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, बादशाह की टीम ने पुष्टि की कि “सच्चाई आसानी से सामने आ जाएगी।” इसने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अधिकारियों से संपर्क करने के “बार-बार प्रयास” किए, लेकिन “कोई फायदा नहीं हुआ।”
बयान में आगे कहा गया है कि “हम रिपोर्ट किए गए ट्रैफ़िक उल्लंघन में बादशाह या उनकी टीम की किसी भी संलिप्तता से स्पष्ट रूप से इनकार करते हैं। बादशाह को ले जाने वाले वाहनों सहित हमारी पार्टी में कोई भी वाहन सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाने की घटना में शामिल नहीं था। इसके अलावा, उस शाम बादशाह या उनकी टीम से जुड़े किसी भी वाहन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया।”
आगे कहा गया कि “हमें अपने परिवहन प्रदाता और उनके पेशेवर लाइसेंस प्राप्त ड्राइवरों पर पूरा भरोसा है। हम इस मामले में किसी भी आधिकारिक जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और उस शाम बादशाह के ठिकाने और यात्रा व्यवस्था की पुष्टि करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ प्रदान करेंगे। हम सत्यापित जानकारी के आधार पर ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग का आग्रह करते हैं, और हमें विश्वास है कि सच्चाई आसानी से सामने आ जाएगी।”
Badshah surrounded by controversies in traffic rule violation case team issued a statement on this said no fine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Jul 10, 2026 | 06:47 AMAlok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Jul 10, 2026 | 06:43 AMअब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
Jul 10, 2026 | 06:34 AMघर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 06:25 AMBirthday Prediction 2026: मानसिक चुनौतियों के बाद मिलेगी सफलता, जानें राशि अनुसार वार्षिक भविष्यफल
Jul 10, 2026 | 06:15 AMSunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 06:02 AMParveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
Jul 10, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














