मुकेश खन्ना ने कहा, बदल गए हैं अक्षय कुमार अब सोच समझ कर करने लगे हैं फिल्म का चुनाव  
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने ठुकरा दिया था मुकेश खन्ना की फिल्म का ऑफर, अब चूजी हो गए हैं खिलाड़ी कुमार!

मुकेश खन्ना ने अक्षय कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि अक्षय ने उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। मुकेश खन्ना ने कहा अक्षय अब पहले जैसे नहीं रहे। अब वह चूजी हो गए हैं। पहले वह सब कुछ स्वीकार कर लेते थे।

अनिल सिंह

मुंबई: टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार को एक फिल्म का ऑफर दिया था। लेकिन अक्षय कुमार ने उनके फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया। इस पर मुकेश खन्ना ने कहा है कि अब वह फिल्मों को लेकर चूजी हो गए हैं। पहले वह किसी भी चुनौती को स्वीकार कर लेते थे। मुकेश खन्ना को उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। मुकेश खन्ना रणवीर सिंह से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक की आलोचना कर चुके हैं।

ताजा इंटरव्यू में उन्होंने अक्षय कुमार पर तंज कसा है और अक्षय कुमार को नसीहत देते हुए भी वह नजर आए हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं, जिसकी वजह से उनके करियर पर भी सवाल उठने लगा था। ऐसे में मुकेश खन्ना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार को अपनी भूमिका से खिलवाड़ न करने की सलाह दी है। दरअसल उन्हें एक एक्शन हीरो के रूप में पहचाना जाता है, ऐसे में उन्हें फिल्म में एक्शन किरदार को ही निभाना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार को एक्शन रोल में वापस आने की सलाह दी है, जो उनकी इमेज को सूट करता है। कोविड के बाद अक्षय कुमार कई फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। साल 2024 में उनके चार फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें से तीन फिल्म फ्लॉप हो गई। मुकेश खन्ना ने बताया कि एक्टर के तौर पर उनकी गलती थी कि वह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के साथ इंसाफ नहीं कर पाए। उन्हें स्क्रीन पर फाइटर का ही रोल प्ले करना चाहिए क्योंकि वह उनके इमेज से मेल खाती है।

मुकेश खन्ना ने बताया कि हाल ही में वह उनसे मिले थे और उन्होंने अक्षय कुमार को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था लेकिन अक्षय कुमार ने उनके ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद मुकेश खन्ना ने आगे बताया कि अक्षय कुमार पहले ऐसा नहीं करते थे वह किसी भी फिल्म के लिए हां कर देते थे लेकिन अब वह चूजी हो गए हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी