- Hindi News »
- Entertainment »
- Who Is Shahana Goswami Actress Film Santosh Nominated In Oscar For Best Internation Feature
कौन हैं शहाना गोस्वामी, ऑस्कर में फिल्म संतोष की वजह से हो रही है दुनिया भर में चर्चा
- Written By: अनिल सिंह
शहाना गोस्वामी की फिल्म संतोष की चर्चा इस समय दुनिया भर में हो रही है। फिल्म ऑस्कर 2025 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के तौर पर शॉर्टलिस्ट की गई है। आइए जानते हैं कौन हैं शहाना गोस्वामी।

शाहरुख खान के साथ रा-वन में काम कर चुकी हैं शहाना गोस्वामी, अब ऑस्कर की वजह से चर्चा में हैं
मुंबई: ऑस्कर 2025 में हिंदी भाषा की फिल्म ‘संतोष’ को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह फिल्म इंग्लैंड बेस्ड फिल्म डायरेक्टर संध्या सूरी ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म ने 2024 में कांस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट क्रिटिक्स अवार्ड हासिल किया था। फिल्म की कहानी महिला पुलिस कांस्टेबल पर आधारित है। जिसे पति की मौत के बाद उसके बदले की नौकरी मिली। फिल्म में महिला कांस्टेबल एक दलित लड़की की निर्मम हत्या की जांच करते हुए नजर आई है। फिल्म में महिला पुलिस का किरदार शहाना गोस्वामी ने निभाया है और शहाना गोस्वामी के बारे में अब लोग जानना चाह रहे हैं। आइए जानते हैं शहाना गोस्वामी कौन हैं और उन्होंने अब तक किन फिल्मों में काम किया है।
शहाना गोस्वामी के साथ इस फिल्म में सुनीता राजवर भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में वो कांस्टेबल बनी संतोष की मदद करती हैं और दलित लड़की के निर्मम हत्या के मामले की गुत्थी को यह दोनों मिलकर सुलझाते हैं। शहाना गोस्वामी की फिल्म संतोष ऑस्कर 2025 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। इससे पहले साल 2024 में कांस फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने बेस्ट क्रिटिक्स का अवार्ड जीता था।
ये भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म A6 बनेगी देश का गौरव, फिल्म मेकर एटली ने…
सम्बंधित ख़बरें
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
कौन है शहाना गोस्वामी
शहाना गोस्वामी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने साल 2006 में आई फिल्म ‘यूं होता तो क्या होता’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2007 में वह ‘हनीमून ट्रेवल्स’ नाम की फिल्म में नजर आई। 2008 में उन्होंने ‘रॉक ऑन’ फिल्म में काम किया। 2009 में ‘फिराक’, 2010 में ‘तेरा क्या होगा जॉनी’, साल 2011 में आई फिल्म रा-वन में उन्होंने शाहरुख खान के साथ अहम भूमिका निभाई थी। साल 2016 में आई ‘रॉक ऑन 2 में वो नजर आई। साल 2018 में आई फिल्म ‘गली गलियां’ में वह मनोज बाजपेयी के साथ नजर आई थी। साल 2023 में आई फिल्म ज़्विगाटो में वह कपिल शर्मा के साथ नजर आई और अब साल 2024 में आई फिल्म संतोष की वजह से वह सुर्खियों में आ गई हैं।
शहाना गोस्वामी को मिले अवार्ड
साल 2009 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। वहीं 2010 में आई फिल्म फिराक के लिए उन्हें स्टार स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नवाजा गया। साल 2024 में आई फिल्म ज़्विगाटो के लिए उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस दिया गया था।
Who is shahana goswami actress film santosh nominated in oscar for best internation feature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










