मृणाल ठाकुर और अक्षय कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बॉडी शेमिंग से टूटी थीं मृणाल ठाकुर, रो-रोकर सूज जाती थीं आंखें, अक्षय कुमार की सलाह ने लौटाया कॉन्फिडेंस

Akshay Kumar Advice To Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने बॉडी शेमिंग को लेकर खुलासा किया कि वह रोते-रोते सो जाती थीं। अक्षय कुमार की सलाह ने उन्हें खुद को अपनाने और आत्मविश्वास लौटाने में मदद की।

सोनाली झा

Mrunal Thakur Body Shaming: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने अपने निजी संघर्षों को लेकर एक भावुक खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।

मृणाल ने स्वीकार किया कि इंडस्ट्री में 'परफेक्ट' दिखने के दबाव ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि ऐसे दिन भी थे जब मैं रोते-रोते सो जाती थी। सुबह उठती तो आंखें सूजी हुई होती थीं और खुद से पूछती थी कि क्या यह सब सच में जरूरी है? एक्ट्रेस ने कहा कि लगातार हो रही आलोचना से उनका कॉन्फिडेंस डगमगा गया था और वह खुद को दूसरों के मानकों पर परखने लगी थीं।

अक्षय कुमार ने दी थी सलाह

हालांकि, उनके जीवन में एक मोड़ तब आया जब एक युवा फैन ने उनकी फिजीक की तारीफ की। उस पल उन्हें एहसास हुआ कि जहां वह खुद को कमतर समझ रही थीं, वहीं कोई और उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहा था। इस घटना ने उन्हें खुद को स्वीकार करने की दिशा में सोचने पर मजबूर किया। मृणाल ने अपने इस सफर में सुपरस्टार अक्षय कुमार की सलाह को भी अहम बताया।

मृणाल ठाकुर ने कही ये बात

मृणाल ने शेयर किया कि अक्षय कुमार ने उनसे कहा था कि मुझे खुशी है कि तुमने खुद के इस वर्जन को अपनाया है। आसपास की आवाजों को नजरअंदाज करना सीखो, लेकिन अगर किसी रोल की जरूरत हो तो खुद पर काम करने से मत हिचको। मृणाल के मुताबिक, इन शब्दों ने उन्हें संतुलन बनाना सिखाया जहां प्रोफेशनल जरूरतें भी पूरी हों और आत्मसम्मान भी बरकरार रहे।

मृणाल ठाकुर की फिल्म

समय के साथ मृणाल ठाकुर ने अपने नेचुरल कर्व्स को अपनाया और खुद की त्वचा में सहज रहना सीखा। उन्होंने यह भी कहा कि पॉसिटिव दोस्तों और परिवार के सपोर्ट ने उन्हें ट्रोलिंग से उबरने में मदद की। अब वह सार्वजनिक आलोचना का सामना पहले से ज्यादा मजबूती के साथ करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई है, जिसमें मृणाल ठाकुर ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर की है। यह फिल्म आज के दौर की इमोशनल लव स्टोरी को दर्शाती है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM