मिस्टर बीस्ट ने थिया बोयसेन के साथ की सगाई 
मनोरंजन

मिस्टर बीस्ट ने थिया बोयसेन के साथ की सगाई, जानिए क्या करती हैं युट्यूबर की मंगेतर

मशहूर यूट्यूबर Mr. Beast ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। मिस्टर बीस्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड थिया बोयसेन से सगाई की है। तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं थिया बोयसेन।

अनिल सिंह

मुंबई: मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने नए साल के मौके पर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड थिया बोयसेन के साथ सगाई की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रपोजल वाली तस्वीर साझा की है। उनकी सगाई का ऐलान करने के साथ ही प्रशंसकों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। दुनिया भर के सेलिब्रिटीज भी उन्हें इस मौके पर बधाई दे रहे हैं। भारत की तरफ से भी जैकलीन फर्नांडीज और शिल्पा शेट्टी की तरफ से बधाई दी गई है।

साल 2025 की शुरुआत में ही मिस्टर बीस्ट ने अपनी सगाई का ऐलान किया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कई लोगों के लिए नया साल नई चीजों को लेकर आया है। मिस्टर बीस्ट भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मिस्टर बीस्ट ने घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड थिया बोयसेन को प्रपोज किया। उनके हाथ में वह रिंग लिए हुए थे।  इस दौरान उनके घर पर बहुत ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। दो अन्य लोग तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मिस्टर बीस्ट ने कैप्शन में लिखा है, हां लड़के ने कुछ कर दिखाया।  तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

कौन हैं थिया बोयसेन थिया बोयसेन और मिस्टर बीस्ट की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड है। थिया बोयसेन ने स्टालिन बॉस यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान और कानून में डिग्री हासिल की है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी आफ एडिनबर्ग से न्यूरो साइकोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री ली है। इन सारी डिग्रियों के साथ-साथ हो थिया बोयसेन एक लेखक और यूट्यूबर भी हैं। थिया यूट्यूब पर मोर देन ह्यूमन नाम का एक चैनल चलाती हैं, जो काफी प्रसिद्ध है। इस चैनल पर वह मनोविज्ञान पर चर्चा करती हैं। थिया बोयसेन के बारे में यह कहा जाता है कि वह ब्यूटी विद ब्रेन हैं। थिया बोयसेन और मिस्टर बीस्ट के फॉलोअर्स की अगर तुलना की जाए तो सोशल मीडिया पर किया थिया बोयसेन बीस्ट के मुकाबले कम लोकप्रिय हैं। बीस्ट को इंस्टा पर 64 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जबकि थिया बोयसेन को सिर्फ साढ़े 3 लाख लोग फॉलो करते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा