अदा शर्मा और मनोज बाजपेयी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मुझे इस दौर के बारे में पता ही नहीं था', 90s की मंदी पर अदा शर्मा का बयान वायरल

Movie Governor On 1990s India Economy: अदा शर्मा ने फिल्म गवर्नर में काम करने के बाद भारत की ऐतिहासिक आर्थिक मंदी को लेकर अपनी अज्ञानता को स्वीकारते हुए और ऐसी ज्ञानवर्धक फिल्में बनाने की वकालत की है

यति सिंह

Economic Crisis In Movie Governor: फिल्म गवर्नर का हिस्सा रहीं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अदा शर्मा ने ईमानदारी से स्वीकार किया है कि देश के एक बड़े संकट के बारे में उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से पहले कोई अंदाजा नहीं था। अदा शर्मा अपनी नई फिल्म गवर्नर को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

यह फिल्म साल 1991 में भारत में आए आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अभिनेत्री अदा शर्मा ने बेबाकी से यह बात स्वीकार की है कि 90 के दशक की शुरुआत में देश जिस दौर से गुजरा था, उसके बारे में उन्हें कोई विशेष जानकारी नहीं थी। अदा का मानना है कि हमारे देश के इतिहास में कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं छिपी हुई हैं, जिन पर खुलकर बात होनी चाहिए। जब उन्हें इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट मिली, तब जाकर उन्हें इस गहरे आर्थिक संकट की गंभीरता का एहसास हुआ।

द केरला स्टोरी की सक्सेस के बाद मिला अनूठा रोल

अभिनेत्री अदा शर्मा का फिल्म निर्माता विपुल शाह के साथ उनका जुड़ाव बेहद पुराना और सफल रहा है। इससे पहले उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म द केरला स्टोरी में अपनी अहम भूमिका से पूरी दुनिया के दर्शकों का दिल जीता था, जिसने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी थी।

डायरेक्टर विपुल शाह की फेवरेट अभिनेत्रियों में शुमार होने के बाद अब वे फिल्म गवर्नर में एक बेहद अलग रूप में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में उनका कोई बहुत लंबा रोल नहीं है, बल्कि एक स्पेशल अपीयरेंस है। इसके बाद भी वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में पूरी तरह सफल रही हैं।

मनोज बाजपेयी से सीखा एक्टिंग का असली हुनर

फिल्म गवर्नर के सेट पर बिताए पलों को याद करते हुए अदा शर्मा ने मनोज बाजपेयी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए किसी पाठशाला जैसा था।

'मनोज बाजपेयी अपने हर किरदार के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से जो बेजोड़ मेहनत करते हैं, वह नए कलाकारों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। अभिनेत्री अदा शर्मा इसके साथ ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काफी उत्साहित हैं, जिनमें एक बायोपिक, दो एक्शन फिल्में, एक पौराणिक देवी का किरदार जैसे फिल्में शामिल है।

फिल्म की रफ्तार पड़ी बेहद सुस्त

अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन का समय बीत चुका है, रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 46 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इस फिल्म की रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बॉक्स ऑफिस पर चल रहा महा मुकाबला माना जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस समय सिर्फ यही एक फिल्म नहीं है। सिनेमाघरों में ‘हॉन्टेड 3डी‘, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी हिंदी फिल्में भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता