मोनिका बेदी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Monica Bedi Birthday: अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में उलझी, जेल तक पहुंची मोनिका बेदी की जिंदगी

Monica Bedi Jail Story: अभिनेत्री मोनिका बेदी की जिंदगी शोहरत से विवाद तक का सफर रही। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से रिश्ते ने उनका करियर बर्बाद कर दिया और उन्हें सालों जेल में रहना पड़ा।

सोनाली झा

Monica Bedi Life Struggle: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर में जन्मीं मोनिका की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। ग्लैमर, शोहरत और कामयाबी के सपने लेकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मोनिका का करियर उस वक्त एक ऐसे मोड़ पर आ गया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।

मोनिका बेदी का बचपन भारत और विदेश के बीच बीता। उनके माता-पिता के नॉर्वे शिफ्ट होने के बाद उन्होंने वहीं पढ़ाई की। बाद में वह उच्च शिक्षा के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गईं, जहां उन्होंने लिटरेचर की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव एक्टिंग की ओर हुआ और साल 1995 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली।

मोनिका बेदी का करियर

मोनिका ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की। तेलुगु फिल्म ‘ताजमहल’ से डेब्यू करने के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘सुरक्षा’ से एंट्री ली। हालांकि बॉलीवुड में उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसी दौरान उनकी जिंदगी में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की एंट्री हुई, जिसने उनकी किस्मत पूरी तरह बदल दी।

मोनिका बेदी किया गया गिरफ्तार

साल 1998 में एक स्टेज शो के दौरान मोनिका की मुलाकात अबू सलेम से हुई। बताया जाता है कि पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और जल्द ही उनका रिश्ता चर्चा में आ गया। अंडरवर्ल्ड से जुड़ाव के चलते मोनिका का फिल्मी करियर धीरे-धीरे पटरी से उतरने लगा। सितंबर 2002 में मोनिका बेदी और अबू सलेम को पुर्तगाल के लिस्बन में फर्जी पासपोर्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद मोनिका को करीब ढाई साल पुर्तगाल की जेल में रहना पड़ा। बाद में उन्हें भारत लाया गया, जहां सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई।

चार साल तक जेल में रही मोनिका बेदी

हालांकि सजा में कटौती के बाद 25 जुलाई 2007 को मोनिका को रिहा कर दिया गया। कुल मिलाकर उन्होंने चार साल से ज्यादा समय जेल में बिताया। जेल से बाहर आने के बाद मोनिका ने अपनी जिंदगी को दोबारा संभालने की कोशिश की। वह कुछ फिल्मों, टीवी शोज और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आईं। हालांकि वह कभी अपने पुराने स्टारडम को वापस हासिल नहीं कर सकीं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब