मोना सिंह की 'डिजिटल डिटॉक्स' सलाह, एक्ट्रेस ने कहा- 'टेक्नोलॉजी से दूरी नहीं, समय को मैनेज करना है जरूरी' 
मनोरंजन

'कब हां और कब ना कहना है', हमेशा ऑनलाइन रहने वालों को एक्ट्रेस मोना सिंह ने दी ये अनमोल सलाह

Mona Singh: वेब सीरीज 'थोड़े दूर थोड़े पास' की एक्ट्रेस मोना सिंह ने आज के डिजिटल युग के लोगों को सलाह दी है कि टेक्नोलॉजी से दूरी नहीं, बल्कि समय का प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।

अनिल सिंह

Mona Singh On Digital Detox: आज के डिजिटल युग में, जहाँ हर कोई मोबाइल और इंटरनेट में खोया रहता है, वहीं वेब सीरीज 'थोड़े दूर थोड़े पास' दर्शकों को एक ज़रूरी संदेश दे रही है। यह शो दिखाता है कि कैसे आधुनिक भारतीय परिवार हमेशा ऑनलाइन रहते हैं, लेकिन उनके बीच असली भावनात्मक जुड़ाव की कमी है। इस शो की सफलता में सबसे ज्यादा सराहना अभिनेत्री मोना सिंह को मिल रही है, जिन्होंने इसमें सिमरन का किरदार निभाया है।

मोना सिंह ने उन सभी लोगों को एक अनमोल सलाह दी है जो हमेशा ऑनलाइन रहते हैं। उनका कहना है कि आज के समय में जीवन में असली शांति तभी मिलती है, जब हम यह तय कर लें कि हमें कब 'हाँ' कहना है और कब 'नहीं'।

टेक्नोलॉजी से दूरी नहीं, समय का प्रबंधन ज़रूरी

मोना सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि टेक्नोलॉजी से पूरी तरह दूर रहना जरूरी नहीं है, लेकिन अपने समय को मैनेज करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "यह केवल मोबाइल बंद करने की बात नहीं है, बल्कि अपने आप और अपने परिवार या दोस्तों से जुड़ने के बारे में है।" यानी, जीवन में संतुलन बनाए रखना ही सबसे बड़ी कुंजी है।

'सिमरन उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है'

शो में अपने किरदार सिमरन की भूमिका के बारे में बात करते हुए मोना ने कहा, "मुझे यह किरदार इसलिए पसंद आया क्योंकि सिमरन परफेक्ट नहीं है। वह मजबूत है, लेकिन कभी-कभी शंका, डर और सीखने की प्रक्रिया से गुजरती है। सिमरन उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं जो आज हर दिशा में अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश कर रही हैं। उसका संघर्ष और ईमानदारी दर्शकों को भावुक करेगी।"

पति-पत्नी का रिश्ता 

को-स्टार कुनाल रॉय कपूर के साथ काम करने के अनुभव को मोना ने बेहद सहज बताया। उन्होंने कहा कि उनके साथ तुरंत एक कनेक्शन बन गया, जिससे ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नेचुरल लग रहा था। मोना के अनुसार, कुनाल हर सीन में ह्यूमर और गर्मजोशी लेकर आते थे, जिससे उनके छोटे-छोटे लम्हों का कनेक्शन भी असल जैसा महसूस होता था। प्रशांत भागिया द्वारा निर्देशित यह सीरीज जी5 पर स्ट्रीम हो रही है और इसकी सफलता का एक बड़ा कारण इसकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ाव है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?