मोहनलाल और उन्नी मुकुंदन (फोटो-सोर्स,, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कारगिल विजय दिवस पर भावुक हुए मोहनलाल और उन्नी मुकुंदन, वीर जवानों को किया याद

Kargil Vijay Diwas 2025: 26 जुलाई को हर साल कारगिल दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन अपने वीर जवानों को याद करते हुए साउथ अभिनेता मोहनलाल और उन्नी मुकुंदन ने पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

स्नेहा मौर्या

Celebs Post on Kargil Vijay Diwas 2025: हर साल 26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस भारत के उन वीर सपूतों को याद करने का दिन होता है, जिन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की थी। इस खास अवसर पर बॉलीवुड सिनेमा से लेकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने शहीद हुए जवानों को याद किया और उन्हें सलाम किया।

दरअसल, दिग्गज अभिनेता मोहनलाल और उन्नी मुकुंदन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद सैनिकों को नमन किया। मोहनलाल, जो न सिर्फ साउथ सिनेमा के दिग्गज हैं बल्कि भारतीय संस्कृति और सेना के प्रति अपने सम्मान के लिए भी जाने जाते हैं, ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

मोहनलाल ने वीर जवानों को किया सलाम

उन्होंने लिखा कि "कारगिल विजय दिवस हमें उन सैनिकों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी। हम उनके साहस और समर्पण का नमन करते हैं। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, वो हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी विरासत अमर रहे। जय हिंद!"

वहीं, अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि "कारगिल विजय के 25 साल। ऑपरेशन विजय को सफल बनाने वाले सभी कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि।" इन दोनों कलाकारों के श्रद्धांजलि संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, और लोगों ने भी अपने-अपने तरीके से सेना के बलिदान को याद किया है।

'हृदयपूर्वम' में मोहनलाल मचाएंगे धमाल

वर्कफ्रंट की बात करें, तो मोहनलाल जल्द ही 'हृदयपूर्वम' नाम की फैमिली ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सत्यन एंथिक्कड कर रहे हैं। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ मालविका मोहनन और संगीता माधवन नायर मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही सिद्दीकी, निशान, बाबूराज, लालू एलेक्स और जनार्दन भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 28 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

उन्नी मुकुंदन की अपकमिंग फिल्म

दूसरी तरफ, उन्नी मुकुंदन भी अपने वर्कफ्रंट को लेकर व्यस्त हैं। वह निर्देशक जोशी के साथ एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे, वहीं अपनी प्रोडक्शन कंपनी उन्नी मुकुंदन फिल्म्स (UMF) के बैनर तले वह 'जय गणेश' और 'मार्को' जैसी फिल्में भी बना रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा