मदरलैंड मॉन्यूमेंट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मोहनलाल की फिल्म ऑपरेशन गंगा के पोस्टर में दिखा मदरलैंड मॉन्यूमेंट, यूक्रेन से है इसका कनेक्शन

Operation Ganga Story: मोहनलाल की ऑपरेशन गंगा का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ था। फिल्म रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों के रेस्क्यू मिशन की कहानी दिखाएगी।

सोनाली झा

Mohanlal Film Operation Ganga Poster: देश और देशवासियों से जुड़ी कुछ कहानियां सिर्फ फिल्मी पर्दे तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि इतिहास का हिस्सा बन जाती हैं। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण कहानी अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन की कहानी को दर्शाएगी। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर विष्णु मोहन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

फिल्म का नया पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है, जिसकी सबसे बड़ी वजह इसमें नजर आ रहा यूक्रेन का मशहूर ‘मदरलैंड मॉन्यूमेंट’ है। ऑपरेशन गंगा के नए पोस्टर में मोहनलाल के साथ यूक्रेन के प्रतिष्ठित मदरलैंड मॉन्यूमेंट की झलक दिखाई गई है। यह स्मारक यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित है और देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में गिना जाता है।

मोहनलाल की फिल्म

पोस्टर में इस मॉन्यूमेंट की मौजूदगी फिल्म की कहानी और उसकी लोकेशन के बीच एक खास कनेक्शन स्थापित करती है। कीव में स्थित इस विशाल प्रतिमा को बत्किवश्चिना-माती के नाम से भी जाना जाता है। द्नीप्रो नदी के किनारे पहाड़ियों पर खड़ी यह स्टेनलेस-स्टील की विशाल मूर्ति एक महिला की आकृति में है। उसके एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में ढाल है, जिस पर यूक्रेन का ट्राइडेंट प्रतीक नजर आता है।

ताकत और सुरक्षा का प्रतीक है मदरलैंड मॉन्यूमेंट

मदरलैंड मॉन्यूमेंट यूक्रेन के लिए सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत या प्रतिमा नहीं है, बल्कि इसे ताकत, साहस और सुरक्षा के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है। यह द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े कॉम्प्लेक्स में स्थित यूक्रेन के इतिहास के नेशनल म्यूजियम का हिस्सा है। फिल्म के पोस्टर में इस स्मारक को शामिल करना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ‘ऑपरेशन गंगा’ की कहानी का संबंध यूक्रेन से ही है।

भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की कहानी

ऑपरेशन गंगा रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और अन्य नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए चलाए गए रेस्क्यू मिशन से प्रेरित है। फिल्म में उस मुश्किल दौर की चुनौतियों, साहस और जज्बे को दिखाने की कोशिश की जाएगी। मोहनलाल लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, पार्थिबन और आदिल हुसैन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?