दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection: दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मोहनलाल की इस थ्रिलर फिल्म ने सातवें दिन 6.65 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 75.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

सोनाली झा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। मोहनलाल स्टारर इस क्राइम थ्रिलर ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बना हुआ है।

थिएटर में दस्तक देने के बाद फिल्म ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और अब यह साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। दृश्यम 3 ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 13.70 करोड़ रुपये पहुंच गई। चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

सातवें दिन भी करोड़ों में कमाई

फिल्म ने पांचवें दिन 7.70 करोड़ रुपये और छठे दिन 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब सातवें दिन यानी पहले बुधवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन लगभग 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 75.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दर्शकों को पसंद आ रही सस्पेंस से भरी कहानी

दृश्यम 3 की कहानी, सस्पेंस और ट्विस्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आए हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों के बीच भी यह दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म की मजबूत स्क्रिप्ट और इमोशनल ड्रामा के साथ-साथ थ्रिलर एलिमेंट्स ने इसे फैमिली ऑडियंस के बीच भी लोकप्रिय बना दिया है।

मोहनलाल के करियर की बड़ी फिल्मों में हुई शामिल

75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ दृश्यम 3 अब मोहनलाल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने लूसिफर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिसने करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब फिल्म का अगला लक्ष्य पुलिमुरुगन का रिकॉर्ड तोड़ना है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे गुरुवार तक फिल्म यह उपलब्धि भी हासिल कर सकती है।

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा