मनोरंजन

किशोर कुमार के बाद अब मोहम्मद रफी की बायोपिक का ऐलान, बेटे ने की घोषणा

किशोर कुमार की बायोपिक बनाने का ऐलान अनुराग बसु ने कुछ समय पहले ही किया है। अब मोहम्मद रफी के बायोपिक का ऐलान बेटे शाहिद रफी ने किया है, जिसका औपचारिक ऐलान दिसंबर में होगा। 

अनिल सिंह

मुंबई: किशोर कुमार की बायोपिक बनाने के बारे में कुछ समय पहले ही चर्चा हुई थी लेकिन अब मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने ऐलान किया है कि मोहम्मद रफी पर जल्द ही फिल्म बनने वाली है और इस बात का औपचारिक ऐलान वह दिसंबर के महीने में करेंगे। आपको बता दें कि ओ माय गॉड के निर्देशक उमेश शुक्ला के साथ रफी के बेटे शाहिद रफी की बातचीत चल रही है। मोहम्मद रफी को प्लेबैक सिंगिंग का बेताज बादशाह माना जाता था। मोहम्मद रफी ने राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के लिए अपनी आवाज दी थी। प्लेबैक सिंगिंग में उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया था। 1960 और 70 के दशक में मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर की जोड़ी ने श्रोताओं का दिल जीता था।

मशहूर गायक मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने अपने पिता के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है, जिसकी आधिकारिक घोषणा अगले महीने की जाएगी। आगामी 24 दिसंबर को रफी की जन्म शताब्दी होगी। भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में मंगलवार को हिंदी फिल्म जगत के सबसे प्रसिद्ध गायकों में शामिल रहे रफी साहब को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने भारतीय भाषाओं में और कुछ विदेशी भाषाओं में 1,000 से अधिक फिल्मों में गीत गाए हैं। शाहिद ने कहा कि वह अपने पिता के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला के साथ बातचीत कर रहे हैं। शुक्ला ने ‘ओएमजी-ओह माई गॉड' और ‘102 नॉट आउट' जैसी फिल्मों में काम किया है।

दिसंबर में होगा रफी की बायोपिक का ऐलान शहीद रफी ने कहा, ‘‘दिसंबर में घोषणा की जाएगी। मैं रफी साहब के जीवन पर फिल्म बना रहा हूं। यह रफी साहब की जिंदगी की कहानी होगी। इसमें गीत भी होंगे। हमने फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला के साथ करार किया है। यह पूरी तरह एक फीचर फिल्म होगी।'' शाहिद रफी इफ्फी में विशेष सत्र ‘आसमां से आया फरिश्ता-मोहम्मद रफी द किंग ऑफ मेलोडी' को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, गायक सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और फिल्मकार सुभाष घई मौजूद थे।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग