Photo - Instagram  
मनोरंजन

अवार्ड विनिंग सांग 'नाटू-नाटू' के कंपोजर एमएम कीरावानी हुए इमोशनल, भारत में कई नामों से जाने जाते है

अनाया.शर्मा

केलिफोर्निआ : फिल्म 'RRR' में  कंपोजर एमएम कीरावानी (MM Keeravani) ने 'नाटू नाटू' (Natu-Natu) सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स (Golden Globe Awards - 2023) में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता है।अवॉर्ड मिलने पर कीरवानी ने स्पीच देते हुए उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। कलिफोर्निआ में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में  फिल्म 'RRR' ने भारत में पहली बार यह अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं, इतने बड़े मंच पर अपने गाने के लिए अवॉर्ड लेते समय गाने के कंपोजर एमएम कीरावानी इमोशनल हो गए।

म्यूजिक कंपोजर ने बॉलीवुड (Bollywood) को भी कई सुपरहिट गाने दिए हैं। फिल्म जख्म का गाना 'गली में आज चांद निकला', मशहूर गायक KK की आवाज में गाये हुए गाने जैसे 'आवारापन बंजारापन' और 'जादू है नशा है' जैसे गाने भी कंपोज़ किये हैं।अपने कला से कीरवानी ने सभी के दिलों में चाप छोड़ दी है। इनके गाने सभी के जेहन में बस जाते हैं।हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब एमएम कीरावानी को अपनी जान बचने के लिए  बदलना पढ़ा था। हम सभी इनको बॉलीवुड में एमएम करीम के नाम से जानते हैं।साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन्हीं म्यूजिक कम्पोजर को 'मरगाथा मणि' के नाम से भी जाना जाता है।

आज एमएम कीरावानी ने यह बात साबित करदी है कि नाम जो भी हो इंसान अपने काम से पहचाना जाता है, और आज हम इन्ही 'एमएम कीरावानी, एमएम करीम, मरगाथा मणि को इनके गानों के लिए पहचाते हैं। पुरे दुनिया में अभ भारत को इनके गानों से पहचाना जायेगा और भारत  गर्व महसूस होता है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप