श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Sridevi Love Story: श्रीदेवी को लेकर मिथुन की दीवानगी के थे चर्चे, सेट पर हर 15 मिनट में आता था एक फोन

Sridevi Mithun Chakraborty Affair: मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के अफेयर पर फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान मिथुन के फोन आते ही श्रीदेवी सेट छोड़ देती थीं।

सोनाली झा
  • Highlights

  • फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा ने मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के कथित रिश्ते को लेकर खुलासे किए हैं।

  • लॉरेंस डिसूजा के मुताबिक, शूटिंग के दौरान हर 15 मिनट में मिथुन का फोन श्रीदेवी के पास आता था।

  • मिथुन सेट पर पहुंचकर श्रीदेवी के मेकअप रूम में उनका इंतजार करते थे।

Mithun Chakraborty Sridevi Love Story: बॉलीवुड में कई ऐसी प्रेम कहानियां रही हैं, जिनकी चर्चा सालों बाद भी होती है। इन्हीं में से एक दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का कथित रिश्ता भी रहा है। 80 के दशक में दोनों की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि दोनों की गुपचुप शादी की खबरें भी सामने आई थीं।

फिल्म निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान अभिनेत्री श्रीदेवी और मिथुन किस तरह एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। लॉरेंस डिसूजा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब मिथुन और श्रीदेवी के बीच नजदीकियां थीं, उस समय अभिनेता पहले से शादीशुदा थे। उनकी शादी योगिता बाली से हो चुकी थी। इसके बावजूद सेट पर दोनों के रिश्ते की चर्चा होती थी।

हर 15 मिनट में आता था मिथुन का फोन

लॉरेंस के मुताबिक, शूटिंग के दौरान हर 15 मिनट में मिथुन का फोन आता था और श्रीदेवी उसे उठाने के लिए सेट से बाहर चली जाती थीं। वह 10-15 मिनट तक शॉट देती थीं और फिर फोन पर बात करने चली जाती थीं। मिथुन चक्रवर्ती भी अक्सर सेट पर पहुंच जाते थे और श्रीदेवी के मेकअप रूम में बैठकर उनका इंतजार करते थे। पैकअप के बाद दोनों कई बार साथ ही वहां से निकलते थे। लॉरेंस ने बताया कि उस समय दोनों का रिश्ता सेट पर किसी से छिपा नहीं था।

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी

जाग उठा इंसान के सेट पर शुरू हुई थी नजदीकियां

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने साल 1984 में फिल्म 'जाग उठा इंसान' में साथ काम किया था। बताया जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। उस समय मिथुन की शादी योगिता बाली से हो चुकी थी। उनकी शादी 1979 में हुई थी। इसके बावजूद दोनों के कथित अफेयर की खबरें फिल्मी गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बनी रहीं।

गुपचुप शादी की भी उड़ी थीं खबरें

मिथुन और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर साल 1985 में गुपचुप कोर्ट मैरिज करने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी शादी की पुष्टि नहीं की। साल 1987 में एक इंटरव्यू के दौरान मिथुन से उनके अफेयर्स को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि कुछ खबरें सही हैं और कुछ गलत। उन्होंने खुद को 'शादीशुदा बैचलर' भी बताया था।

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी

1988 के आसपास खत्म हो गया था रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन और श्रीदेवी का रिश्ता करीब 1988 में खत्म हो गया था। इसकी एक बड़ी वजह मिथुन का पहले से शादीशुदा होना बताया जाता है। कहा जाता है कि श्रीदेवी चाहती थीं कि मिथुन योगिता बाली से अलग हो जाएं, लेकिन वह अपनी शादी खत्म करने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। बाद में श्रीदेवी ने साल 1996 में फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी कर ली।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी