मिथुन चक्रवर्ती की बेटी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कचरे से उठाकर इस बच्ची को मिथुन चक्रवर्ती ने बनाया स्टार, अब विदेशी लड़के को कर रही डेट

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी बेटी दिशानी चक्रवर्ती को गोद लिया है, उन्होंने उस बच्ची को कचरे से उठाकर बड़े ही लाड और प्यार से पाला है। लेकिन अब ये एक्ट्रेस विदेशी लड़के संग इश्क लड़ा रही है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज हर कोई जानता है। उन्होंने न केवल फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से भी लोगों का दिल जीता है। सिर्फ इतना ही नहीं, उनकी प्रोफेशनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रही है, लेकिन आज हम आपको उनकी गोद ली हुई बेटी दिशानी चक्रवर्ती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं।

दरअसल, दिशानी का जन्म कोलकाता में हुआ था और जन्म के कुछ समय बाद उन्हें कूड़े के ढेर के पास छोड़ दिया गया था। राह चलते कुछ लोगों ने जब यह बच्ची देखी, तो एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया। यह खबर जब अखबारों में आई तो मिथुन चक्रवर्ती का दिल पसीज गया और वे तुरंत कोलकाता पहुंचे। उन्होंने और उनकी पत्नी योगिता बाली ने उस बच्ची को कानूनी रूप से गोद ले लिया और उसका नाम रखा।

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी की पढ़ाई 

दिशानी बचपन से ही अपने पिता मिथुन के बेहद करीब रही हैं। उन्होंने भारत में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अमेरिका का रुख किया। वह लॉस एंजेल्स गईं और वहां न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया। एक्टिंग के प्रति उनका प्यार और लगन उन्हें हॉलीवुड तक ले गया।

साल 2017 में दिशानी ने ‘गिफ्ट’ नाम की एक हॉलीवुड शॉर्ट फिल्म से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 2022 में शॉर्ट फिल्म ‘द गेस्ट’ में भी देखा गया, जहां उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।

दिशानी इन दिनों माइल्स मंट्जारिस नाम के एक युवक को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हैं और अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन हैं।

दिशानी का फिल्मी करियर 

आपको बता दें, दिशानी के तीन भाई महाक्षय, उष्मेय और नमाशी चक्रवर्ती हैं। तीनों ही इंडस्ट्री में अपने लिए पहचान बना रहे हैं। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन और उनकी पत्नी योगिता बाली जल्द ही अपने बेटे नमाशी की अपकमिंग मिनी सीरीज़ ‘टोस्टेड: एक कड़क लव स्टोरी’ में भी नजर आने वाले हैं।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट