मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मिस वर्ल्ड 2026 के टॉप 40 में वियतनाम की ले गुयेन बाओ नोग की जोरदार एंट्री, जानें कौन-सी सुंदरियां हुईं शामिल

Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 की रेस बेहद रोमांचक दौर में आ चुकी है। वियतनाम की ग्लैमरस मॉडल ले गुयेन बाओ नोग ने टॉप मॉडल एशिया-पैसिफिक का खिताब जीतकर सीधे टॉप 40 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

यति सिंह

Beauty Pageant 2026 Updates: दुनिया भर में सुंदरता प्रतीक माने जाने वाले मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वियतनाम के खूबसूरत शहरों में आयोजित हो रहे इस बड़े इवेंट में दुनिया भर की 110 से ज्यादा सुंदरियां मिस वर्ल्ड का क्राउन अपने नाम करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग फास्ट-ट्रैक इवेंट्स के माध्यम से प्रतिभागियों ने सीधे सेमीफाइनल राउंड में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है।

शानदार वॉक से बाओ नोग ने जीता दिल

वियतनाम की ले गुयेन बाओ नोग ने टॉप मॉडल कॉम्पिटिशन में अपने जबरदस्त रैंप वॉक और आत्मविश्वास से हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने भारत, चीन, थाईलैंड और कंबोडिया जैसी मजबूत दावेदार सुंदरियों को पीछे छोड़ दिया। एशिया और ओशिनिया रीजन का टॉप मॉडल का खिताब अपने नाम किया। 1.86 मीटर लंबी इस 25 साल की सुंदरी ने अपनी सिल्क की ड्रेस और शानदार अदाओं से जजों को बेहद प्रभावित किया। इस जीत की के चलते बाओ नोग ने सीधे टॉप 40 में क्वालीफाई कर लिया है।

विजेताओं ने भी सीधे हासिल की टॉप 40 में जगह

केवल वियतनाम ही नहीं, बल्कि बाकी देशों की बेहतरीन सुंदरियों ने भी अपनी-अपनी श्रेणी में झंडा लहराया है। फ्रांस की इंदिरा एम्पियोट ने यूरोप रीजन से टॉप मॉडल का खिताब जीता। डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने अमेरिका और कैरेबियाई में बाजी मारी। वहीं नाइजीरिया की तामुनोसोये करिबी-जॉर्ज ने अफ्रीका रीजन को रिप्रजेंट करते हुए टॉप मॉडल का ताज पहना। नियम के अनुसार ये सभी चारों रीजनल टॉप मॉडल विजेता बिना किसी झंझट के सीधे टॉप 40 की लिस्ट में पहुंच गई हैं।

फास्ट-ट्रैक इवेंट्स के जरिए पक्की की पॉजिशन

टॉप मॉडल के अलावा कई अन्य फास्ट-ट्रैक चैलेंजेस के नतीजे भी आ चुके हैं। खेल प्रतियोगिता जीतकर प्यूर्टो रिको की सुइल पगान टॉप 40 में जगह बनाने वाली पहली प्रतिभागी बनी थीं। वहीं हेड-टू-हेड चैलेंज के माध्यम से फिलीपींस की एशिया रोज सिम्पसन, जर्मनी की जूलिया कुहनेले और साउथ अफ्रीका की रोमांडा होमबीर ने सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटाया। टैलेंट कॉम्पिटिशन जीतकर इंग्लैंड की ग्रेस रिचर्डसन ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ते कदम

अब तक 10 से ज्यादा सुंदरियों ने अपने प्रदर्शन के बल पर टॉप 40 में जगह पक्की कर ली है। मिस वर्ल्ड 2026 ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग शहर में आयोजित होने जा रहा है। वहां मौजूद सभी सुंदरियों के बीच ताज की यह जंग बेहद दिलचस्प होती दिख रही है।

भारत की प्रतिनिधि निकिता पोरवाल समेत अन्य प्रतियोगी भी अलग-अलग चैलेंजेस के जरिए फाइनल में पहुंचने का भरपूर कोशिश कर रही हैं।

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी