दिव्येंदु शर्मा  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

फिल्म मिर्जापुर के शो में मचा बवाल, ‘मुन्ना भैया’ और ‘गुड्डू भैया’ के फैंस में जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

Mirzapur Fans Fight: फिल्म मिर्जापुर द मूवी के शो के दौरान थियेटर में दर्शकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मुन्ना और गुड्डू के फैंस में जमकर बेल्ट और लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यति सिंह

Mirzapur Movie Fight Video: थियेटर्स में फिल्मों को लेकर दर्शकों का क्रेज अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन कई बार यह दीवानगी मर्यादा की सीमा लांघ जाती है। हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म मिर्जापुर: द मूवी के शो के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सिनेमाघर के अंदर बैठकर फिल्म देख रहे युवाओं के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। पर्दे पर चल रही रील लाइफ की हिंसा अचानक हॉल में रियल लाइफ मारपीट में बदल गई, जिससे वहां मौजूद अन्य दर्शकों में अफरातफरी मच गई।

सिनेमाघर के अंदर जमकर चले लात-घूंसे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिनेमाघर के अंदर युवाओं का एक ग्रुप आपस में बुरी तरह हाथापाई कर रहा है। झगड़ा इतना बढ़ा कि लड़कों ने अपनी कमर से बेल्ट निकाल ली और एक-दूसरे पर बरसाना शुरू कर दिया। लगभग डेढ मिनट के इस वीडियो में धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और चीख-पुकार का माहौल दिखाई दे रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस विवाद को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन गुस्साएं युवा किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।

मुन्ना और गुड्डू भैया के फैंस में झगड़ा का दावा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह झगड़ा फिल्म मिर्जापुर: द मूवी के दो मुख्य कलाकारों 'मुन्ना भैया' और 'गुड्डू भैया' के फैंस के बीच हुआ था। अपनी पसंदीदा भूमिका को बेस्ट साबित करने की बहस ने देखते ही देखते झगड़े का रूप ले लिया। वायरल वीडियो के कमेंट्स में लोग तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि फिल्म की गैंगस्टर कहानी का असर इसके दर्शकों के बर्ताव पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

बीते शनिवार की घटना, महाराष्ट्र का वीडियो होने का दावा

वीडियो में लोगों के बोलने के लहजे से यह कयास लगाए जा रहे है कि यह घटना महाराष्ट्र के किसी थियेटर की है। लाल सीटों को देखकर यह किसी बड़े मल्टीप्लेक्स का हॉल लगता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यह मामला शनिवार रात यानी फिल्म के रिलीजिंग के दूसरे दिन का बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता के बाद अभी तक संबंधित थिएटर प्रबंधन की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाल जारी

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस फिल्म ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बंपर कमाई की है। 2 ही दिनों के अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 79 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। जिस रफ्तार से दर्शक खिंचे चले आ रहे हैं, उसे देखकर माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख