सोनल चौहान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सोनल चौहान के डांस ने बढ़ाया मिर्जापुर द मूवी का पारा, रवि किशन और दिव्येंदु के साथ दिखा जबरदस्त अंदाज

Sonal Chauhan Dance: मिर्जापुर द मूवी की रिलीज से पहले मेकर्स ने घूम घूम रिलीज कर दिया है। गाने में सोनल चौहान अपने सिजलिंग अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं, जबकि रवि किशन और दिव्येंदु भी साथ दिखे।

सोनाली झा

Mirzapur The Movie New Song: 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी अब पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए इसका नया गाना 'घूम घूम' रिलीज कर दिया है।

'घूम घूम' में सोनल चौहान अपने ग्लैमरस और एनर्जेटिक अंदाज से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। गाने में उनके साथ रवि किशन और दिव्येंदु भी नजर आ रहे हैं। सोनल के डांस मूव्स और गाने की जबरदस्त बीट्स इसे एक वाइब्रेंट पार्टी नंबर बना रही हैं। गाने को राशमीत कौर और रे ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक रे ने कंपोज किया है। गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

4 सितंबर को थिएटर में होगी रिलीज

मेकर्स ने गाना रिलीज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि अब मिर्जापुर में मचेगी धूम, जब बजेगा घूम घूम। टीजर और ट्रेलर के बाद अब इस गाने ने फिल्म की रिलीज को लेकर माहौल और गर्म कर दिया है। 'मिर्जापुर: द मूवी' की सबसे बड़ी खासियत यही है कि लोकप्रिय ओटीटी फ्रेंचाइजी अब सिनेमाघरों में एक नए और बड़े स्केल पर दिखाई देगी। फिल्म में दर्शकों को 'मिर्जापुर' की दुनिया का एक नया और अनकहा चैप्टर देखने को मिलेगा।

इन सितारों से सजी है फिल्म

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'मिर्जापुर द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है।

कब रिलीज होगी मिर्जापुर द मूवी

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि ओटीटी पर दर्शकों के बीच धूम मचाने वाली ‘मिर्जापुर’ की दुनिया बड़े पर्दे पर कितना बड़ा धमाका करती है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत