अली फजल और जितेंद्र कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के नए अवतार ने बढ़ाई धड़कनें, रिलीज से पहले मेकर्स ने जारी किए धांसू प्रोमो

Mirzapur The Movie Update: मिर्जापुर: द मूवी को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। मेकर्स ने दिव्येंदु के मुन्ना भैया और अली फजल के गुड्डू पंडित के नए प्रोमो जारी किए हैं। दोनों का अवतार देखने को मिला।

सोनाली झा

Mirzapur The Movie Promo: अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की लोकप्रिय दुनिया अब पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म को लेकर पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ है और टीजर-ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के नए प्रोमो जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दिव्येंदु के किरदार मुन्ना द प्रिंस का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें मुन्ना भैया का वही पुराना स्वैग और दबदबा नजर आ रहा है, लेकिन इस बार उनका अंदाज बड़े पर्दे के हिसाब से और ज्यादा पावरफुल दिखाई दे रहा है। प्रोमो के साथ मेकर्स ने फैंस को बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया से मिलने का न्योता दिया है। सीरीज में मुन्ना का किरदार अपनी सनक, गुस्से और बेबाक अंदाज के लिए काफी लोकप्रिय रहा है।

गुड्डू पंडित का भी दिखा दमदार अंदाज

वहीं, दूसरे प्रोमो में अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में उनका दबदबा और पागलपन देखने को मिल रहा है। गुड्डू का किरदार ‘मिर्जापुर’ की कहानी के सबसे अहम किरदारों में से एक रहा है और फिल्म में उनका नया अवतार फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। मेकर्स ने प्रोमो के साथ संकेत दिया है कि बड़े पर्दे पर गुड्डू भैया की एंट्री भी काफी धमाकेदार होने वाली है।

पहली बार सिनेमाघरों में पहुंचेगी मिर्जापुर की दुनिया

‘मिर्जापुर’ भारत की लोकप्रिय ओटीटी फ्रेंचाइजी में से एक रही है। इसके किरदारों और डायलॉग्स ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। अब इसी दुनिया को पहली बार सिनेमाघरों में पेश किया जा रहा है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की वापसी के साथ अब फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचती है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें