मोहित मलिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कौन है मिर्जापुर द मूवी का बिरजू लोहार? बीना भाभी की वजह से बना कालीन भैया का दुश्मन, जानें पूरी कहानी

Mirzapur The Movie Birju Lohar: फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में बिरजू लोहार की भूमिका निभाने वाले एक्टर मोहित मलिक सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके दमदार रोल की खूब चर्चाएं हो रही हैं।

यति सिंह

Mohit Malik Birju Lohar: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहिसाब सफलता हासिल करने के बाद 'मिर्जापुर' की खूनी और सियासी कहानी अब बॉक्स ऑफिस तक पहुंच चुकी है। 4 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस क्राइम थ्रिलर में पुरानी स्टारकास्ट के साथ-साथ कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है। इन्हीं में से एक नया चेहरा बिरजू लोहार का है, जिसने अपने धाकड़ अंदाज से दर्शकों को हैरान कर दिया है। छटंकी से दुश्मनों पर वार करने वाला यह रोल पूरे सिनेमाघर में बैठे लोगों को सीटी बजाने पर मजबूर कर रहा है।

कालीन भैया का दुश्मन और बीना भाभी का आशिक

फिल्म मिर्जापुर में बिरजू लोहार का रोल रवि किशन द्वारा निभाए गए बब्बन यादव का बेहद वफादार साथी है। कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है जब बिरजू लौहार की दुश्मनी सीधे कालीन भैया यानी एक्टर पंकज त्रिपाठी से हो जाती है। इसके साथ ही फिल्म में बिरजू लौहार और बीना भाभी यानी रसिका दुग्गल के बीच एक खास कैमिस्ट्री और इंटीमेट सीन दिखाए गए हैं। इस अनूठे लव एंगल और धमाकेदार एक्शन ने लोगों को कहानी से पूरी तरह बांधकर रखा है।

छोटे पर्दे की दुनिया से बड़े पर्दे तक 20 का सफर

बिरजू लोहार के इस दमदार रोल को निभाने वाले एक्टर मोहित मलिक हैं। मोहित छोटे पर्दे के जाने-माने स्टार हैं और एक्टिंग की दुनिया में पिछले 20 सालों से एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आए शो 'मिली' से की थी। इसके बाद साल 2013 में प्रसारित हुए हिट सीरियल 'डोली अरमानों की' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। टीवी पर लंबी पारी खेलने के बाद मोहित ने 'झलक दिखला जा' जैसे रिएलिटी शो में भी भाग लिया।

छोटे पर्दे से बॉक्स ऑफिस तक सफलता की हुंकार

छोटे पर्दे पर सफलता पाने के बाद मोहित मलिक ने फिल्मों का रुख किया। साल 2025 में उन्होंने राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब 'मिर्जापुर: द मूवी' में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

बता दें कि फिल्म ने अपने पहले ही दिन 25.75 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया है। टीवी का यह पॉपुलर चेहरा अब बड़े पर्दे पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ने में पूरी तरह सफल रहा है।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं