Ali Fazal in Mirzapur The Film (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

'मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म' की शूटिंग ज़ोरों पर, गुड्डू भैया ने राजस्थान को कहा 'दिल से शुक्रिया'

Ali Fazal: 'मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म' की शूटिंग राजस्थान में चल रही है। अली फ़ज़ल ने गुड्डू भैया के लुक में वीडियो शेयर किया और जैसलमेर-जोधपुर के लोगों का आभार जताया। फ़िल्म 2026 में रिलीज़ होगी।

अनिल सिंह

Ali Fazal Mirzapur The Film: लोकप्रिय वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' ने अपने पहले सीज़न से ही दर्शकों के बीच एक ख़ास जगह बना ली है। अब, इस सफल फ़्रेंचाइज़ी का फ़िल्म रूपांतरण 'मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म' जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगा। फ़िलहाल, इसकी शूटिंग राजस्थान में ज़ोरों पर चल रही है।

फ़िल्म के लीड एक्टर अली फ़ज़ल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने आइकॉनिक किरदार गुड्डू भैया के अंदाज़ में चलते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

अली फ़ज़ल ने जताया राजस्थान का आभार

अली फ़ज़ल ने अपने पोस्ट में बताया कि 'मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म' का शूटिंग शेड्यूल राजस्थान में चल रहा है, ख़ासतौर पर जैसलमेर और जोधपुर में। बताया जा रहा है कि ‘मिर्जापुर’ फिल्म में दमदार एक्शन और गद्दी के लिए लड़ते बाहुबलियों का संसार दिखाया जाएगा। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इसमें कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू के रूप में अली फजल और मुन्ना के रूप में दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

प्यार और अपनापन: उन्होंने लिखा, "ख़ास तौर पर जैसलमेर और जोधपुर के लोगों का दिल से धन्यवाद। आपने हमें बहुत प्यार और अपनापन दिया। साथ ही परिवार जैसा समझा।"

भी होटलों का भी धन्यवाद किया

'खम्मा घणी': अली फ़ज़ल ने उन सभी होटलों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने टीम को घर जैसा महसूस कराया। उन्होंने ख़ासतौर पर राजस्थानी अंदाज़ में अंत में "खम्मा घणी" लिखकर लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अभिनेता की इस पोस्ट को देखकर फैंस के मन में उत्साह की लहर दौड़ गई है और वे इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

'मिर्ज़ापुर' की दुनिया का विस्तार

'मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म' में दमदार एक्शन और गद्दी के लिए लड़ते बाहुबलियों का संसार दिखाया जाएगा।

मुख्य किरदार: फ़िल्म में भी सीरीज़ के लोकप्रिय किरदार नज़र आएँगे, जिनमें कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल) और मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) शामिल हैं।

रिलीज़ डेट: बताया जा रहा है कि यह फ़िल्म 2026 में रिलीज़ होगी।

वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' का पहला सीज़न 16 नवंबर, 2018 को रिलीज़ हुआ था। इसकी दीवानगी को देखते हुए दूसरा सीज़न 23 अक्टूबर, 2020 को और तीसरा पार्ट 5 जुलाई, 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज