सतेंद्र सोनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मुझे कमरे में बंद कर दिया गया', फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा

Satendra Soni Threat Allegations: मिर्जापुर लेडीज फेम अभिनेता सतेंद्र सोनी ने एक डायरेक्टर पर 8 दिनों की शूटिंग के बाद फीस न देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

यति सिंह

Satendra Soni Threat Allegations On Director: आमिर खान के प्रोडक्शन की बेहद फेमस फिल्म लापता लेडीज में छोटू का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी इस समय एक बड़ी मुस्किल में फंस गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसने उनके फैंस और सहकर्मियों को गहरी चिंता में डाल दिया। इस वीडियो में उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई थी।

सिल्वर स्क्रीन पर अपनी सादगी से सबका दिल जीतने वाले सतेंद्र सोनी एक नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मध्य प्रदेश के मैहर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उनकी बातचीत निर्देशक पुष्पेंद्र जी के साथ एक फिल्म के लिए हुई थी जिसका नाम पेड पालकी है। शुरुआत में उन्हें 50 हजार रुपये का साइनिंग अमाउंट दिया गया था और बाकी के भुगतान का वादा शूटिंग के दौरान किया गया था।

होटल से निकाला और मिली जानलेवा धमकी

अभिनेता सतेंद्र सोनी ने पूरी लगन के साथ 8 दिनों तक सेट पर काम किया। लेकिन संकट तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपनी मेहनत का बकाया मेहनताना मांगा। फीस की मांग करते ही डायरेक्टर का रवैया पूरी तरह बदल गया। पैसे मांगने पर बात इतनी बिगड़ गई कि सेट पर उनका काम तुरंत बंद करवा दिया गया।

सतेंद्र सोनी ने बेहद इमोशनल होते हुए बताया कि उन्हें न सिर्फ काम से हटाया गया बल्कि होटल खाली करने का भी फरमान सुना दिया गया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, जब सतेंद्र सोनी ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई तो उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी गई। अजनबी शहर में खुद को अकेला और असुरक्षित पाकर अभिनेता पूरी तरह टूट गए।

मुश्किल घड़ी में ऐसे मिला अपनों का साथ

मिर्जापुर फेम सतेंद्र सोनी का यह परेशान करने वाला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, फिल्म जगत के उनके साथियों और फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उनके दोस्तों और कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे संपर्क करने की कोशिश की और ढाढस बंधाया कि इस संकट में पूरा उद्योग उनके साथ खड़ा है।

वहीं इस कठिन समय में स्थानीय प्रशासन और मध्य प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाई। मैहर के पुलिस अधिकारियों, स्थानीय कलेक्टर्स और शुभचिंतकों के सामूहिक कोशिशों के बाद सतेंद्र सोनी को सुरक्षित वहां से निकाला गया।

बता दें कि सतेंद्र सोनी ने साल 2003 में आई फिल्म अब तो भगवान भरोसे में भोला के रूप में एक्टिंग की थी। इसके बाद अमेज़न प्राइम की मिर्ज़ापुर और सोनीलिव की महारानी जैसी पॉपुलर स्ट्रीमिंग परियोजनाओं में दिखाई दिए। आमिर खान के प्रोड्क्शन में बनी फिल्म लापता लेड़ीज में भी छोटू का किरदार निभाया था।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी