मनोरंजन

'मिर्जापुर 2' अभिनेता लिलिपुट की मास्टरक्लास, उभरते हुए कलाकारों को सिखाई अभिनय की बारीकियां

उज्वला धारपवार

मुंबई: हाल ही में CINTAA ने लेखक लिलिपुट के साथ , सदस्यों के साथ-साथ गैर-सदस्यों के लिए भी एक मास्टरक्लास का आयोजन किया, जहाँ उन्होंने अभिनेताओं को अपने करियर के प्रत्येक चरण के साथ-साथ अपने प्रदर्शनों की सूची में सुधार करने की सलाह दी। मास्टरक्लास के दौरान, लिलिपुट ने अभिनय के लिए अपनी दीवानगी बयान की, जो उनके स्कूल के वर्षों में गया में शुरू हुआ, कैसे उन्होंने उस जुनून को अपनी यात्रा में मार्गदर्शन करने दिया,जो उनके पूरे करियर में प्रेरणाएँ थीं और इंडस्ट्री में भी जो बदलाव हुए हैं उस बारें में उन्होंने बात की।

इसके बाद उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों और छोटी सी कहानियों के बारे में बताया जो शायद आगे चलकर महत्वाकांक्षी अभिनेता अपने करियर में उस हालात से गुजरेंगे। उन्होंने इस बारे में बात की कि कैसे उनके बौनेपन ने उन्हें मजबूत बनाया, क्योंकि उन्हें उस भेदभाव पर हँसना पड़ा तांकि उस बीच रहकर वो आराम से कार्य कर सके।  उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में यह बात महसूस की थी कि  शारीरिक रूप से विकलांग किरदार करना आसान हैं उदाहरण के लिए लंगड़ा या अंधे का रोल करना , लेकिन बौनापन कोई ऐसी चीज नहीं है जिसकी नकल एक सक्षम व्यक्ति इतनी आसानी से कर सकता है, क्योंकि ये कोई वास्तविक विकलांगता नहीं है। बस एक छोटा सा कद हैं। फिर उन्होंने दर्शकों को, सभी अभिनेताओं और इच्छुक अभिनेताओं को एक दिए गए दृश्य को करने के लिए कहा, और उन्हें सभी को सलाह दी कि कैसे खुद को और अधिक स्पष्ट रूप से महसूस किया जाए जब आप अभिनय करते हैं।

 यह मास्टरक्लास अंधेरी में सिंटा कार्यालय में सदस्यों टीना घई, अभय भार्गव, संजय भाटिया और सतीश वसन की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन