आयरन मैन को मिली 'द आयरन थिंग' की नई पहचान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

टोनी स्टार्क की पहचान पर लगा ग्रहण, आयरन मैन बना हल्क से भी खौफनाक 'आयरन थिंग'

Iron Man New Look In Marvel Comics: मार्वल ने आने वाली हल्क वॉर कहानी में टोनी स्टार्क की नई पहचान का खुलासा हो गया है, जिसमें आयरन मैन को द आयरन थिंग नाम के खतरनाक रूप में दिखाया गया है।

यति सिंह

Highlights

  • मार्वल कॉमिक्स में टोनी स्टार्क का नया लुक 'द आयरन थिंग' सामने आया।

  • इन्फर्नल हल्क से हारने के बाद आयरन मैन बना खतरनाक एवेंजर्स सेना का हिस्सा।

  • आयरन थिंग का शरीर हल्क से भी बड़ा और बेहद डरावना दिखाया गया है।

  • 'हल्क वॉर: इन्फर्नल रेज' कॉमिक सीरीज फरवरी 2027 में रिलीज होगी।

Tony Stark Transformation In Hulk War Infernal Rage: मार्वल की दुनिया में अक्सर बड़े बदलाव फैंस को हैरान करते हैं, लेकिन इस बार टोनी स्टार्क के साथ जो हुआ है, उसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी।

आने वाली हल्क वॉर कहानी में मार्वल ने आयरन मैन की एक नई और चौंकाने वाली पहचान सामने रखी है। सालों से चमकदार कवच में नजर आने वाले इस हीरो को अब द आयरन थिंग नाम के एक बड़े और डरावने रूप में बदल दिया गया है।

हार के बाद कैसे बदला टोनी स्टार्क का अवतार

खबरों के अनुसार यह बड़ा बदलाव एक कड़े मुकाबले में हार के बाद सामने आया है। उस भयंकर लड़ाई के दौरान टोनी स्टार्क के पास वन अबव ऑल से जुड़ा भाला और ताकतवर हेलबस्टर कवच मौजूद था, फिर भी वह लड़ाई हार गए।

इस हार के बाद उनका लुक पूरी तरह बदल जाता है। नया अवतार बेहद बड़ा है और उनका चेहरा एक साधारण ग्रे मास्क के पीछे छिपा हुआ है, जो सस्पेंस क्रिएट करता है।

आयरन मैन का ये बदला लुक बना चर्चा का मुद्दा

इस कहानी में केवल हॉलीवुड स्टार टोनी स्टार्क ही नहीं, बल्कि विजन के रूप में काफी बदलाव किए गए है। खबरों के अनुसार विजन एक रोबोटिक बॉडी के अंदर समाए बड़े दिमाग जैसे स्वरूप में नजर आते हैं। उनके इस नए डिजाइन में बीचोंबीच एक आंख और पंखों जैसी डिजाइन शामिल किया गया है। इन बदलावों ने कहानी के दायरे को और बड़ा बना दिया है।

फिल्म की नई कहानी और बड़े पर्दे की बड़ी तैयारी

एक तरफ कॉमिक्स में हल्क वॉर के जरिए आयरन मैन और विजन के नया रूप सामने आ रहा हैं, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज को लेकर भी बड़ी तैयारी चल रही है।

यह फिल्म ब्रिटेन के बॉक्स ऑफिस पर 16 दिसंबर 2026 और अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर 18 दिसंबर 2026 को आने वाली है। ऐसे में मार्वल के फैंस के लिए आने वाला समय कई नए मोड़ों और चौंकाने वाले सीन से भरा दिख रहा है।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: नागौर में हनुमान बेनीवाल की बहन जीतीं, जयपुर में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा