मर्दानी 3, वध 2, भाबी जी घर पर हैं और बॉर्डर 2 का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मर्दानी 3 ने पकड़ी रफ्तार, वध 2 की कमाई में आया उछाल, जानें भाबी जी घर पर हैं का हाल

Vadh 2 Collection: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिला। ‘मर्दानी 3’ ने रफ्तार पकड़ी, ‘वध 2’ की कमाई बढ़ी और ‘भाबी जी घर पर हैं’ को हल्का फायदा मिला।

सोनाली झा

Box Office Collection Report: बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें संजय मिश्रा की ‘वध 2’ और टीवी शो पर आधारित फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ शामिल हैं। वहीं पहले से चल रही बड़ी फिल्मों ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। वीकेंड की शुरुआत यानी शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ने का असर फिल्मों की कमाई पर साफ नजर आया। आइए जानते हैं शनिवार का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

सबसे पहले बात करें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर ‘वध 2’ की। मर्डर-मिस्ट्री और थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अपेक्षाकृत धीमी शुरुआत की थी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन केवल 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और दूसरे दिन इसने 71 लाख रुपये कमा लिए। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंटेंट बेस्ड फिल्म होने के चलते उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है।

भाबी जी घर पर हैं का कलेक्शन

वहीं ‘भाबी जी घर पर हैं’ फिल्म भी शनिवार को थोड़ी रफ्तार पकड़ती नजर आई। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 20 लाख रुपये कमाए थे, जबकि शनिवार को इसका कलेक्शन बढ़कर 35 लाख रुपये हो गया। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा। हालांकि टीवी पर बेहद पॉपुलर इस शो का फिल्मी वर्जन बड़े पर्दे पर दर्शकों को खास प्रभावित करता नहीं दिख रहा है।

मर्दानी 3 की कमाई

दूसरी ओर, रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ ने वीकेंड का पूरा फायदा उठाया। फिल्म ने नौवें दिन यानी शनिवार को 2.95 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि आठवें दिन इसका कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये था। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। मजबूत कहानी और रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग फिल्म के लिए प्लस प्वाइंट साबित हो रही है।

बॉर्डर 2 का शानदार प्रदर्शन

बॉर्डर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शुक्रवार को इसका कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही 16 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसका कुल कलेक्शन 301.50 करोड़ रुपये हो चुका है। इस तरह ‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ क्लब में शामिल होकर साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज