Manoj Muntashir Social Media
मनोरंजन

बॉलीवुड पर बरसे मनोज मुंतशिर, बोले खास धर्म के लोगों को मिलता है फिल्म इंडस्ट्री में काम

Manoj Attacks Bollywood: गीतकार मनोज मुंतशिर बॉलीवुड पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा फिल्म इंडस्ट्री में खास धर्म के लोगों को काम मिलता है और हिंदू धर्म को शुरू से ही गलत तरीके से दिखाया जाता है।

आशीष शुक्ला

Manoj Attacks Bollywood: गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर वह बॉलीवुड को लेकर दिए गए बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेफ्टिस्ट बताया और इंडस्ट्री में काम करने के तरीके और कंटेंट को लेकर सवाल खड़ा किए हैं।

एक खास धर्म के लोगों को मिलती है अहमियत

एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर दिए गए बयान में मनोज मुंतशिर ने बॉलीवुड पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में शुरू से ही सनातन और हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया जाता है। उन्होंने आगे कहा एक खास धर्म को विशेष अहमियत दी जाती है, जबकि सनातन और हिंदू धर्म से जुड़े पहलुओं को अलग तरीके से पेश किया जाता है।

पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री लेफ्टिस्टः मनोज

गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने इंटरव्यू के दौरान पूरे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेफ्टिस्ट करार दिया है। उन्होनें कहा फिल्मों में सनातन धर्म से जुड़े प्रकरण को गलत तरीके से पेश किया जाता है, जबकि अन्य धर्म के प्रकरण को बेहद ही सज्जनता और सम्मान के साथ दिखाया जाता है। मनोज ने आगे कहा मेरे जैसे लोगों को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए मुश्कियों का सामना करना पड़ता है।

अखिलेश पर बरस पड़े मनोज

पूरे प्रकरण की शुरुआत राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर शुरू हुई। चढ़ावा चोरी के सवाल पर मनोज, अखिलेश यादव पर हमलावर होते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने खून की नदियां बहाई, सरयू के पानी को रक्त से लाल कर दिया वो कैसे रामभक्त है? उन्होंने आगे कहा लोग ढ़ोगी है और जनता इनके कारनामों से वाकिफ है।

विवादों से है, पुराना नाता

मनोज मुंतशिर का विवादों से गहरा नाता है। समय-समय पर विवादित बयान देते रहते है। हाल ही में मनोज मुंतशिर अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने उज्जैन पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान 'वंदे मातरम' को गाने और चुनिंदा हिस्से को गाने को लेकर आपत्ति जताई थी।

उन्होंने कहा कई लोग राष्ट्रगीत को सिर्फ दो छंदों तक सीमित रखने की बात कर रहे हैं, जबकि 'वंदे मातरम' को पूरा गाना चाहिए। मनोज मुंतशिर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस नेता को इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का पूरा गायन होना चाहिए।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO