मनोज बाजपेयी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग पर मनोज बाजपेयी ने कही ये बात, बोले- वो असली निशाना नहीं थे, सलमान खान का किया जिक्र

Manoj Bajpayee Statement: एक्टर मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि असली निशाना कोई और था और आज के समय में क्राइम का तरीका बदल गया है।

यति सिंह

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग मामले पर मनोज बाजपेयी ने दिया रिएक्शन।

  • मनोज के अनुसार टाइगर इस घटना में असली निशाना नहीं थे।

  • आरोपियों के बयानों में सलमान खान का नाम कथित टारगेट के रूप में सामने आया।

  • मनोज ने कहा कि क्राइम करने के तरीके पहले से काफी बदल गए हैं।

Manoj Bajpayee On Tiger Shroff Firing: हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। इस संवेदनशील मामले पर अब इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन सामने आया है।

उन्होंने एक हाल ही के इंटरव्यू में इस घटना के पीछे की सच्चाई पर बात करते हुए चौंकाने वाला दावा किया है और यह भी बताया है कि मौजूदा दौर में अपराध करने के तौर-तरीके किस हद तक बदल चुके हैं।

फायरिंग की इस घटना को लेकर खुलासा

घटना के सामने आने के बाद इस सिलसिले में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने साफ किया कि शुरुआती जांच और हालात को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह एक्टर सीधे तौर पर अपराधियों के निशाने पर था।

मनोज बाजपेयी का मानना है कि इस तरह की वारदातों के पीछे कई बार कोई दूसरा ही मकसद या छिपा हुआ एजेंडा होता है, जिसके बारे में आम लोगों को फौरन पता नहीं चल पाता है। इस खुलासे के बाद से इस पूरे मामले को देखने का नजरिया ही बदल गया है।

वक्त के साथ क्राइम के तौर-तरीके भी बदले

अपराध और अपराधियों के तौर-तरीके पर खुलकर बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने वर्तमान समय की कड़वी सच्चाई को बयां किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में क्राइम और क्रीमिनल की दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है।

पहले के मुकाबले अब वारदातों को अंजाम देने के तरीके बहुत ज्यादा मुश्किल और आधुनिक हो गए हैं। अपराधियों का मुख्य उद्देश्य केवल नुकसान पहुंचाना नहीं होता, बल्कि समाज में अपनी दहशत फैलाना और सनसनी पैदा करना होता है।

स्टार्स को लेकर की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएं

इस तरह की घटनाएं जब किसी फिल्म स्टार के साथ घठति है, तो पूरे सिस्टम पर सवाल उठना लाजिमी हो जाता है। टाइगर श्रॉफ जैसी जानी-मानी हस्ती के पास सुरक्षा में सेंध लगना यह साबित करता है कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी संवेदनशील बनी हुई है।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है और आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो