शबाना रजा कैसे बनी नेहा, मनोज बाजपेयी की पत्नी अजय देवगन के साथ कर चुकी है काम  
मनोरंजन

दो शादियां कर चुके हैं मनोज वाजपेयी, पहली पत्नी से तलाक के 11 साल बाद शबाना रजा से की शादी

Manoj Bajpayee Birthday Special: मनोज बाजपेयी का पहली पत्नी के साथ 1995 में तलाक हुआ था। 2006 में उन्होंने शबाना राजा से शादी की, जिन्हें अब नेहा बाजपेयी नाम से जाना जाता है।

अनिल सिंह

Manoj Bajpayee Birthday Special: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई है ,एनएसडी में वह तीन बार रिजेक्ट हुए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। शुरुआती दौर में उन्हें फिल्मों में काम भी नहीं मिल रहा था, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्वाभिमान नाम के टीवी सीरियल से की थी। फिर वह फूलन देवी पर बनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में नजर आए। उसके बाद वो राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या में 'भीकू म्हात्रे' का किरदार निभाने के बाद लाइमलाइट में आए और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। जब वह बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे तब वह शादीशुदा थे। लेकिन 1995 में उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया। साल 2006 में उन्होंने शबाना रजा से शादी की, जो अब नेहा बाजपेयी के नाम से जानी जाती हैं। क्या आप जानते हैं नेहा अजय देवगन के साथ काम कर चुकी हैं।

मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के एक छोटे से गांव में हुआ था। 90 के दशक में वह फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गए थे। 1994 में उन्हें बैंडिट क्वीन नाम की एक फिल्म में छोटी सी भूमिका मिली। एनएसडी में तीन बार रिजेक्ट होने के बाद वह डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे, इसी बीच उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी मुश्किलें आने लगी। शादी के कुछ महीने बाद ही 1995 में उनका पहली पत्नी के साथ तलाक हो गया। 1998 में उनकी मुलाकात शबाना रजा से हुई जो बॉलीवुड में 'करीब' फिल्म में बॉबी देओल के साथ नजर आई थी। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। उसके बाद वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'होगी प्यार की जीत' में नजर आई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी एक दूसरे को करीब 8 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2006 में शादी कर ली। दोनों की एक प्यारी सी बेटी है।

शबाना रजा का नाम नेहा बाजपेयी कैसे पड़ा यह किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। लोगों को लगता है की मनोज बाजपेयी के साथ शादी करने के बाद उनका नाम और पहचान बदल दी गई है, लेकिन ऐसा नहीं है, जब वह फिल्म 'करीब' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थी उसी समय उनका नाम शबाना रजा से बदलकर नेहा रखना पड़ा, हालांकि वह ऐसा नहीं चाहती थी लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था। उसके बाद इसी नाम से उनकी पहचान बन गई और उन्होंने वो नाम स्वीकार कर लिया और मनोज बाजपेयी से शादी के बाद उसी नाम के आगे बाजपेयी सरनेम लगा लिया है। ऐसे शबाना रजा नेहा बाजपेयी बन गई।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग