मनोज बाजपेयी  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी ने खोला एक्टिंग का राज, बोले- अगर खुद को नहीं समझूंगा तो किरदार को कैसे समझूंगा

Manoj Bajpayee ने बताया कि अभिनय के पेशे से उन्हें सबसे ज्यादा जुड़ाव क्यों महसूस होता है। अभिनेता के मुताबिक, अलग-अलग किरदारों को जीने के साथ पर्दे पर उतारना एक्टिंग की सबसे खास बात है।

अपूर्वा नायक

Manoj Bajpayee Acting Dark Side: नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म लास्ट मैन इन टावर को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म लास्ट मैन इन टावर के बीच एक्टर ने अपनी एक्टिंग से जुड़े कुछ राज खोले है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने बताया है कि एक्टिंग के प्रोफेशन की कौन-सी बात उन्हें सबसे ज्यादा अट्रेक्ट करती है।

अलग-अलग किरदार जीने का मौका

मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान मनोज बाजपेयी ने एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और डायरेक्टर बेन रेखी के साथ बातचीत की। एक्टर ने बताया कि सिनेमा और थिएटर में अभिनय करने की सबसे खास बात अलग-अलग किरदारों को जीने का अवसर मिलना है। उनके अनुसार, किसी किरदार की भावनाओं को समझकर उन्हें पूरी सच्चाई के साथ दर्शकों तक पहुंचाना उन्हें इस पेशे से गहराई से जोड़ता है। वह अभिनय को सिर्फ एंटरटेनमेंट का माध्यम नहीं मानते, बल्कि इसे लोगों की कहानियों और भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रभावशाली जरिया भी मानते हैं।

अपने डार्क साइड को अपनाना जरूरी

जब उनसे पूछा गया कि किसी नए काम को शुरू करने से पहले अनजान चीजों का डर उन पर क्या असर डालता है, तो उन्होंने कहा कि ओह, माय गॉड। मतलब, कभी-कभी आपका मन करता है कि इसे मना कर दें। कभी-कभी आप बस बेन को फोन करके कहना चाहते हैं कि मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लिए सही हूं, क्योंकि आप डरे हुए होते हैं। किरदार का एक डार्क साइड होता है जिससे आपको निपटना होता है। यह आसान नहीं है।

खुद को समझना भी एक्टिंग का हिस्सा

उन्होंने कहा कि इसीलिए मुझे एक्टर्स पसंद हैं। ऐसा नहीं है कि मैं खुद एक एक्टर हूं इसलिए। मैं जानता हूं कि दूसरे किन चीजों से गुजरते हैं। मुझे वे इसलिए पसंद हैं, क्योंकि उनमें अपने डार्क साइड को अपनाने की काबिलियत होती है। पहले वे अपने डार्क साइड को अपनाते हैं, तभी वे किरदार के डार्क साइड से जुड़ पाते हैं। तो हम जानते हैं, और एक एक्टर के तौर पर हम खुद उनके साथ बहुत सख्त होते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है वे आपको न बताएं कि हम आपको अपने डार्क साइड के बारे में क्यों बताएं? यह बहुत प्राइवेट बात है। यह बहुत पर्सनल बात है। ये सभी रोल, जिनमें इतने सारे ग्रे शेड्स हैं, इतनी सारी परतें हैं, उन्हें निभाना आसान नहीं है। अगर मैं खुद को समझने या जानने की प्रक्रिया में नहीं हूं, तो मैं उस किरदार को नहीं समझ सकता जिसे मैं निभा रहा हूं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO