मनोरंजन

मनीषा रानी ने उड़ाया छठ का मजाक, बिना शादी के किया सुहागन वाला श्रृंगार

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आई मनीषा रानी पर छठ त्यौहार का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। दरअसल बिना शादी के ही वह दुल्हन की तरह सुहागन बनाकर सजधज कर फोटो शूट करते नजर आई है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: सोशल मीडिया सेंसेशन कहीं जाने वाली मनीषा रानी की तस्वीर पर बवाल हो गया है। दरअसल छठ पूजा करते हुए मनीषा रानी ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में वह सुहागन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। जबकि अभी उनकी शादी नहीं हुई है, ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग मनीषा रानी से नाराज नजर आ रहे हैं। कहा ये जा रहा है कि उन्होंने छठ त्यौहार का मजाक उड़ाया है।

मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी। जहां उनके बेबाक अंदाज को काफी पसंद किया गया। दर्शकों को उनका देसी अंदाज पसंद आया और वह लाखों दिलों की रानी बन गई। लेकिन मनीषा रानी की एक तस्वीर पर बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। तस्वीर की वजह से उन पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने छठी मैया का अपमान किया है और छठ त्यौहार का मजाक उड़ाया है।

इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मनीषा रानी दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है और गले में नेकलेस, नाक में नथ और माथे पर मांग टीका, हाथों में चूड़ियां है और उन्होंने हाथ में सूप पकड़ा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, हम बिहारी का प्यार है छठ पूजा, सभी को हैप्पी छठ। मनीषा रानी की तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनकी खूबसूरती की बात कही जा रही है, लेकिन कुछ लोग उनकी इस तस्वीर से नाराज भी नजर आए हैं। क्योंकि उन्होंने बिना शादी के ही सिंदूर से मांग भरी है और वह सुहागन की तरह श्रृंगार करके छठ पूजा करते हुए नजर आई हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन