मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारों की धूम: ड्रीम गर्ल से नुसरत भरूचा तक, देखिए किसका लुक रहा सबसे शानदार 
मनोरंजन

ड्रीम गर्ल से नुसरत भरूचा तक, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी, फैंस बोले- सितारे जमीन पर

Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी 2025 में सितारों का जमावड़ा लगा. ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की सादगी, नुसरत भरूचा के ग्लैमर और करीना कपूर के ग्रेसफुल लुक ने लूटी महफिल।

अनिल सिंह

StartFragment

Bollywood Diwali Party 2025: बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की दिवाली पार्टी (Diwali Party) में इस साल भी सितारों की एक शानदार महफिल सजी। रोशनी और रंग से सजी इस रात में बॉलीवुड के लगभग सभी जाने-माने चेहरों ने शिरकत की, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रही हैं। फैंस ने इन शानदार लुक्स को देखकर एक बार फिर कहा, "सितारे ज़मीन पर उतर आए हैं।" इस पार्टी में जहां एवरग्रीन 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने अपनी सादगी और खूबसूरती से दिल जीता, वहीं नुसरत भरूचा के ग्लैमरस और बोल्ड लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इन सभी शानदार लुक्स के पीछे मनीष मल्होत्रा की बेहतरीन मेजबानी और फैशन का जादू साफ दिखाई दिया। यह पार्टी न केवल दिवाली का उत्सव थी, बल्कि बॉलीवुड के स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज का एक शानदार प्रदर्शन भी थी। सितारों ने एक-दूसरे के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं और त्योहार की मस्ती को जमकर एंजॉय किया।

ड्रीम गर्ल की सादगी और ग्रेस

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लीजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी सज-धजकर पहुंचीं। पेस्टल कलर की साड़ी और केप स्टाइल डिजाइनर ब्लाउज में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अपनी तस्वीरों को देख फैंस एक बार फिर इस लीजेंड्री एक्ट्रेस के मुरीद हो गए हैं। उनके ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक ने दिखाया कि क्लास और स्टाइल कभी फीका नहीं पड़ता।

नुसरत भरूचा का ग्लैमरस तड़का

वहीं, पार्टी में नुसरत भरूचा का खास अंदाज भी स्पॉटलाइट में रहा। हसीना ने अपने ग्लैमर से इस इवेंट में तड़का लगाया। एक्ट्रेस ने शिमरी पिंक ड्रेस कैरी किया था, जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। सॉफ्ट मेकअप के साथ नुसरत का ये बोल्ड और ग्लैमरस लुक फैंस का दिल जीत रहा है। उनके अलावा चित्रांगदा सिंह ने अपनी आइवरी साड़ी के साथ सभी को दीवाना बनाया।

करीना, टाइगर और अन्य सेलेब्स के बेस्ट लुक्स

बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर ने अपने सादगी भरे अंदाज से लाइमलाइट बटोरी। वह सफेद अनारकली में बेहद ग्रेसफुल लगीं। वहीं, एक्टर टाइगर श्रॉफ ने शिमरी शेरवानी में अपनी पर्सनैलिटी और चार्मिंग लुक से तारीफें बटोरीं। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने भी पार्टी में शिरकत की, जहां जेनेलिया गोल्डन ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं। 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलम कोठारी को उनके पति समीर सोनी के साथ स्टाइलिश लुक्स में स्पॉट किया गया, जबकि तुषार कपूर ब्राऊन शेरवानी में हैंडसम नजर आए।

EndFragment

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर