मनीष पॉल (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बेटी के जन्मदिन पर मनीष पॉल हुए इमोशनल, भारती सिंह बोलीं- बाप रे, अभी तो पैदा हुई थी भाई

Maniesh Paul Emotional Post: मनीष पॉल ने बेटी के 15वें जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस और सेलेब्स का दिल जीत लिया। कॉमेडियन भारती सिंह का मजेदार कमेंट वायरल हो गया।

सोनाली झा

Maniesh Paul Daughter Birthday: टीवी होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल एक बार फिर अपने दिल छू लेने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी हाजिरजवाबी, एनर्जी और चुलबुले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मनीष ने इस बार फैंस को इमोशनल कर दिया, जब उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को देखकर न सिर्फ फैंस, बल्कि इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्त भी हैरान रह गए।

दरअसल, मनीष पॉल ने अपनी बेटी के 15वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में पिता-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। कहीं दोनों हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं, तो कहीं मस्ती भरे पल कैमरे में कैद हैं। तस्वीरों के साथ मनीष ने जो कैप्शन लिखा, उसने हर माता-पिता के दिल को छू लिया।

मनीष पॉल का इमोशनल पोस्ट

मनीष पॉल ने लिखा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि मेरी बेटी इतनी बड़ी हो गई है। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आगे भी हम ऐसे ही मजेदार और बेवकूफी भरे मजाकों पर हंसते रहें, जिन्हें सिर्फ हम दोनों समझ पाते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आप मेरी सिर्फ संतान नहीं, बल्कि मेरी सबसे बड़ी खुशी और ताकत हैं। मनीष के इस पोस्ट से साफ झलकता है कि वह अपनी बेटी के बेहद करीब हैं और उसके बड़े होने को लेकर भावुक भी हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह का रिएक्शन

इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कॉमेडियन भारती सिंह ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि बाप रे, अभी तो पैदा हुई थी भाई… हैप्पी बर्थडे एंजेल। भारती का यह कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता करण वी ग्रोवर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे शैशू… हमेशा खुश रहो। वहीं रोहित रॉय ने बेटी को ‘प्रिंसेस’ कहते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राज कुंद्रा ने भी कमेंट कर मनीष और उनके परिवार को बधाई दी।

मनीष पॉल की पर्सनल लाइफ

मनीष पॉल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी संयुक्ता से साल 2007 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 1998 में स्कूल के दौरान हुई थी। शादी के बाद उनके घर 2011 में बेटी और 2016 में बेटे का जन्म हुआ। आज मनीष भले ही एक सफल टीवी होस्ट और अभिनेता हों, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट यह साबित करती हैं कि परिवार उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए