गगनगिरी महाराज से मिलने के बाद ममता कुलकर्णी ने किया था भारत छोड़ने का फैसला 
मनोरंजन

भारत छोड़ कर क्यों भागी थी ममता कुलकर्णी? एक्ट्रेस ने अब बताई असली वजह

ममता कुलकर्णी भारत में वापसी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अब ममता कुलकर्णी ने खुद बड़ा खुलासा किया है कि वह आखिरकार भारत छोड़कर क्यों गई थी। चलिए जानते हैं इस मामले पर ममता कुलकर्णी ने क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: 90 के दशक में ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थी। उनकी खूबसूरती अब भी बरकरार है। 24 साल भारत लौटने के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। ममता कुलकर्णी भारत छोड़कर क्यों गई थी, इसके बारे में लोग भी जानना चाहते हैं। अब खुद ममता कुलकर्णी ने बताया है कि भारत छोड़कर जाने की उनकी असली वजह क्या थी? लोगों को यह लगता है कि ड्रग्स मामले में नाम आने की वजह से उन्होंने भारत छोड़ दिया था। ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने निजी जिंदगी और विक्की गोस्वामी से जुड़े कई खुलासे किये हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

ममता कुलकर्णी ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने साल 1996 में अध्यात्म का रास्ता अपनाने का मन बना लिया था। ममता कुलकर्णी ने कहा कि मेरी मुलाकात गुरु गगनगिरी महाराज से हुई। उनके सानिध्य में आने के बाद मेरे मन में अध्यात्म को लेकर रुचि बढ़ी। इसी के बाद मेरी तपस्या शुरू हुई। हालांकि मैं मानती हूं कि बॉलीवुड ने मुझे नाम और शोहरत दी। इसके बाद बॉलीवुड का साथ छूट गया। साल 2000 से 2012 तक में तपस्या करती रही। मैं कई सालों तक दुबई में दो बेडरूम के हाल में रहती थी। 12 सालों तक मैंने ब्रह्मचर्य का पालन किया है।

विक्की गोस्वामी से कब हुई थी ममता कुलकर्णी की मुलाकात ममता कुलकर्णी ने बताया कि 1996 में विक्की गोस्वामी के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। लेकिन 1997 में विक्की गोस्वामी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए और 12 साल तक जेल में रहे। इस दौरान मुझसे मिलने के लिए भी कहा, इसके बाद एक बार मेरी उनसे मुलाकात भी हुई। इस दौरान मैंने अपना सारा ध्यान अध्यात्म की तरफ लगा दिया था। साल 2012 में मैं कुंभ स्नान करने आई थी।

विक्की गोस्वामी से ममता कुलकर्णी ने नहीं की शादी

विक्की गोस्वामी को लेकर भी ममता कुलकर्णी ने अपने इंटरव्यू के दौरान ढेर सारी बातें कही है। इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आपने विकी गोस्वामी से शादी की है, तब उन्होंने कहा कि मैंने विक्की गोस्वामी से शादी नहीं की है। वह 12 साल तक जेल में थे और मैंने 12 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन किया है। मैंने प्याज और लहसुन भी नहीं खाया है। हां यह बात सही है कि विक्की गोस्वामी के साथ में कुछ समय के लिए थी। उनके लिए मेरा प्यार हमेशा रहेगा। हालांकि आध्यात्म की तरफ मन लगने के बाद सब कुछ खत्म हो गया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान