बॉलीवुड छोड़ ममता कुलकर्णी बनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर  
मनोरंजन

बॉलीवुड छोड़ थामा किन्नर अखाड़े का हाथ, महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी

Mamta Kulkarni Becomes Mahamandaleshwar: ममता कुलकर्णी भारत वापस लौटी तो खूब चर्चा हुई। अब वो महामंडलेश्वर बन गई हैं। बॉलीवुड को छोड़कर अब उन्होंने किन्नर अखाड़े का दामन थाम लिया है। उनका नया नाम ममता नंद गिरी होगा।

अनिल सिंह

मुंबई: 25 साल बाद जब ममता कुलकर्णी भारत वापस लौटी तो सभी को लगा कि वह बॉलीवुड में वापसी करने वाली है। लेकिन ममता कुलकर्णी ने अपने बयान से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने बताया कि वह कभी भी बॉलीवुड में वापसी अब नहीं करेंगी। वह साध्वी का जीवन बिता रही हैं और अब आध्यात्मिक ही उनकी मंजिल बन गया है। ममता कुलकर्णी ने पहले ही बता दिया था कि वह महाकुंभ के लिए भारत लौटी हैं। इस समय ममता कुलकर्णी प्रयागराज पहुंची हुई है और उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई। अब वह किन्नर अखाड़े के साथ जुड़ गई हैं।

ममता कुलकर्णी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह प्रयागराज पहुंची हुई हैं और साध्वी के वेश में वह किन्नर अखाड़े के लोगों से बात करती हुई नजर आ रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से जुड़ रही हैं और वह आने वाले वक्त में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनने वाली हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भगवा गेटअप में ममता कुलकर्णी नजर आ रही हैं, माथे पर चंदन, गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर साधु वाला झोला टंगा हुआ है। खबर है कि वह आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मिली थी। प्रयागराज में महाकुंभ के मौके पर उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा।

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को घायल करने वाली ममता कुलकर्णी अब साध्वी का जीवन बिताएंगी। इतना ही नहीं किन्नर अखाड़े से जुड़ने के बाद और महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजे जाने के बाद ममता कुलकर्णी का नाम भी बदल जाएगा। वह ममता नंद गिरी के नाम से पहचानी जाएंगी। खुद एक्ट्रेस ने यह कहा है कि महाकुंभ के मौके पर उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई है और यह उनका सौभाग्य है कि वह इस पावन अवसर पर यहां पहुंची हैं। वह यहां पहुंच कर अपने आप को धन्य महसूस कर रही हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता