अभिनेता ममूटी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

वकील से बने सुपरस्टार, 400 से ज्यादा फिल्में और 3 नेशनल अवॉर्ड, लग्जरी गाड़ियों का भी है कलेक्शन

Mammootty Career: कानून की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले मलयालम सुपरस्टार ममूटी के बर्थडे पर जानिए उनके जीवन, रिकॉर्ड्स और शानदार सिनेमैटिक सफर से जुड़ी कई खास बातें।

यति सिंह

Mammootty Birthday Special: मोटे-मोटे कानून की किताबों को पलटते हुए कोर्ट के कमरों में बहस करने वाला एक यंग जवान जब अचानक कैमरे के सामने आता है, तो एक नए इतिहास की शुरुआत होती है। साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग और भारी आवाज़ से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार ममूटी की कहानी कुछ ऐसी ही है। मलयालम फिल्मों के इस दिग्गज एक्टर ने अपनी काबिलियत के दम पर न सिर्फ भारतीय सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया, बल्कि यह साबित भी किया कि एक्टिंग का असली मतलब रोल में पूरी तरह ढल जाना है। आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम उनके जिंदगी और करियर के उन दिलचस्प पन्नों को पलटने जा रहे हैं, जो उनके फैंस को हैरान भी करते हैं और प्रेरित भी।

अदालत का काला कोट उतारकर चुनी एक्टिंग की दुनिया

केरल में जन्में मुहम्मद कुट्टी इस्माइल पनिपरमबिल को आज लोग ममूटी के नाम से जानती है। शुरुआती दिनों में उनका इरादा सिनेमा की रंगीन दुनिया में आने का बिल्कुल नहीं था। उन्होंने वकालत की पढ़ाई पूरी की और करीब 2 सालों तक एक वकील के रूप में कोर्ट में प्रैक्टिस भी की। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दिल के किसी कोने में छुपा एक्टिंग का शौक धीरे-धीरे बाहर आने लगा। आखिरकार उन्होंने कोर्ट रूम की दलीलों को पीछे छोड़ दिया और एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा।

अभिनेता ममूटी

1 और 36 फिल्में बना अनोखा रिकॉर्ड

साल 1971 में अपने फिल्मी सफर का आगाज करने वाले ममूटी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने लंबे करियर में मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी जैसी कई भाषाओं की 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड लिखा गया जिसे दोहराना किसी भी कलाकार के लिए बेहद मुश्किल है। साल 1983 में उन्होंने सिर्फ 12 महीनों के अंदर 36 फिल्मों में एक्टिंग करके हर किसी को चौंका दिया था।

जब मिला 100 करोड़ी क्लब का टैग

अभिनेता ममूटी के पूरे करियर में एक बेहद दिलचस्प बात यह भी रही है कि 400 से ज्यादा फिल्में करने के बाद उनकी कोई भी फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो सकी। इसके बाद भी उनकी फिल्मों का जलवा और दर्शकों के बीच उनका क्रेज कभी कम नहीं हुआ। साल 2022 में आई फिल्म भीष्म पर्वम उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जिसने दुनिया भर में लगभग 87 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।

रंगीन दौर में भी ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा से जीता दिल

आज के दौर में जहां हर फिल्म निर्माता और दर्शक आधुनिक तकनीक और रंगीन ग्राफिक्स के पीछे भाग रहा है, वहीं ममूटी ने लीक से हटकर काम करने का साहस दिखाया। साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म भ्रमयुगम को पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मेट में पेश किया गया था। इस अनोखे एक्सपरीमेंट और उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को पुराने दौर के सिनेमा का एक बहुत ही शानदार अनुभव कराया।

हाल ही में अभिनेता ममूटी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन भी किया था। इस खास मौके पर उनके बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान भी मौजूद थे।

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी