Photo - Social Media  
मनोरंजन

मलयालम फिल्मों के अभिनेता ममूटी हुए कोरोना पॉजिटिव

संदीप पांडे

मुंबई : मलयालम (Malayalam) फिल्मों (Films) के अभिनेता (Actor) ममूटी (Mammootty) की कोरोना (Corona) रिपोर्ट (Report) पॉजिटिव (Positive) आई है। अभिनेता ने रविवार को अपने ट्विटर (Twitter) के जरिए इसकी जानकारी दी। 

अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा 'सभी आवश्यक सावधानी बरतने के बावजूद, कल मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हल्के बुखार के अलावा मैं ठीक हूं। संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार मैं घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हूं। मैं आप सभी के सुरक्षित रहने की कामना करता हूं।

कोरोना नियमों का करें पालन 

ममूटी ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि, 'हर समय मास्क लगाएं और अपना ध्यान रखें साथ ही कोरोना नियमों का पालन करें। खबरों के अनुसार, ममूटी अपने आगामी फिल्म 'सीबीआई-5' की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं, अभिनेता की अपकमिंग फिल्म में 'भीष्म पर्वम' भी शामिल है। अभिनेता के इस ट्विट के बाद उनके चाहने वालों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

लता मंगेशकर का अभी इलाज चल रहा है

वहीं मशहूर गायिका लता मंगेशकर का अभी मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनका इलाज करने वाले डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया की, वह कोरोना संक्रमित है, लेकिन उनमें कोरोना के बहुत हल्के लक्षण है। अब वह पहले से ठीक है। उनको इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया है। 92 वर्ष की लता मंगेशकर को पिछले सप्ताह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले गुरुवार को गायिका की भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ की जानकारी देते हुए बताया की अब वह पहले से ठीक है। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन