Photo- Social Media  
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान को लेकर हुई इमोशनल, जानें क्या है पूरा मामला

संदीप पांडे

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर (Actor) अरबाज खान (Arbaaz Khan) हाल ही में एक साथ मुंबई (Mumbai) के एअरपोर्ट (Airport) पर स्पॉट (Spot) किए गए। उनके साथ उनका बेटा अरहान खान भी उनके साथ नजर आए। दरअसल, अरहान खान बीते साल अगस्त में अपनी पढाई पूरी करने के लिए विदेश गए थे। कॉलेज की छुट्टियों में वो अपने घर मुंबई आए थे। लेकिन अब उनकी छुट्टियां खत्म हो गई है। जिसके बाद वो विदेश वापस लौट रहे है।

जिसके लिए उन्हें एअरपोर्ट पर ड्राप करने अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा आए थे। फोटोग्राफर मानव मंगलानी के पोस्ट वीडियो के अनुसार ऐसे समय में मलाइका अपने बेटे को दूर जाते देख काफी इमोशनल हो गई और अपने बेटे को गले लगाकर भावुक हो गई। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा काफी समय तक एअरपोर्ट के बाहर खड़े रहे और एक-दूसरे से बात करते दिखाई दिए। अरबाज खान वाइट कलर के टी-शर्ट और ब्लू कलर का जींस पैंट पहने दिखाई दिए। उन्होंने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ब्लैक कलर का मास्क भी पहने नजर आए। वहीं अभिनेत्री भी ग्रे कलर के ट्रैकशूट में नजर आई। 

गौरतलब है की अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा साल 2017 में आपसी सहमति के साथ डाइवोर्स हो चुके है। वहीं अरहान खान के परवरिश की कस्टडी मलाइका अरोड़ा को मिली थी। इस बात से अरबाज खान भी राजी थे। उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा था, की अरहान खान को अपनी मां के पास रहने का पूरा हक है और मैं इसे छिनना नहीं चाहता। अरबाज खान अपने बेटे से मिलने समय-समय पर उनके पास आते-जाते रहते है। 

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह