मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने बोल्ड अवतार से ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए घायल

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने डीप नेक स्ट्रैपी ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस पहन फोटोशूट करवाया। जिसकी तस्वीरें अब खूब वायरल हो रही हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और स्टाइल आइकन मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैंस को दिवाना बनाती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, 51 की उम्र में भी उनका चार्म और फैशन सेंस ऐसा है कि यंग अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर दे देती हैं। इसी बीच हाल ही में उनकी कुछ नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद बोल्ड और स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं।

दरअसल, आस्था शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन फोटोज को खुद एक्ट्रेस ने भी रीशेयर किया है। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने डीप नेक स्ट्रैपी ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है, जिसे उन्होंने डेनिम जैकेट के साथ पेयर किया है। खास बात ये रही कि उन्होंने जैकेट को ओपन कर अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया।

मलाइका ने मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया लुक  हालांकि, मलाइका ने इस लुक में व्हाइन लिपशेड और ग्लॉसी आईशैडो के साथ बोल्ड मेकअप किया है, जबकि ज्वेलरी में उन्होंने मिनिमल अप्रोच अपनाई। उनकी इयररिंग्स और फिंगर रिंग्स उनके पूरे लुक को कंप्लीमेंट कर रही हैं।

उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद कोई यकीन नहीं कर सकता कि वह 51 की हो चुकी हैं। उनकी फिटनेस, ग्लो और कॉन्फिडेंस आज भी उन्हें बी-टाउन की टॉप डीवाज में बनाए हुए हैं।

इस गाने से पॉपुलर हुई थीं एक्ट्रेस

आपको बता दें, मलाइका को पहली बार शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘छैंया छैंया’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद 'दबंग' फिल्म के ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने ने उन्हें एक सुपरस्टार आइटम डांसर बना दिया। हालांकि, भले ही मलाइका लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैशन सेंस और पब्लिक अपीयरेंस के कारण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं।

साथ ही सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं और फैंस भी उनकी फोटोज पर दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं अब इन फोटोज को देखकर कोई उन्हें गॉर्जियस लेडी कह रहा है तो कोई एवरग्रीन डीवा बता रहा है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की भरमार हो चुकी है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप