मैथिली ठाकुर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कितनी अमीर हैं मैथिली ठाकुर, जो बिहार चुनाव से पहले बीजेपी में हुईं शामिल, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Maithili Thakur joined BJP: भोजपुरी और लोक संगीत की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर ने 15 अक्टूबर को बीजेपी का दामन थाम लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

सोनाली झा

Maithili Thakur in Bihar Assembly Election 2025: भोजपुरी और लोक संगीत की दिग्गज गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों राजनीति में कदम रखने को लेकर सुर्खियों में हैं। 15 अक्टूबर को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 12 नामों वाली इस लिस्ट में लोक सिंगर मैथिली ठाकुर का भी नाम है। बिहार चुनाव से पहले मैथिली के शामिल होने से बीजेपी को सांस्कृतिक और युवाओं के बीच बड़ा चेहरा मिल गया है।

सिर्फ 25 साल की उम्र में ही मैथिली ठाकुर देशभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में जन्मी मैथिली की शुरुआती जिंदगी काफी संघर्षों भरी रही। उनके पिता रमेश ठाकुर एक म्यूजिक टीचर थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। लेकिन संगीत के प्रति मैथिली के जुनून ने उन्हें नई पहचान दिलाई। उन्होंने बचपन में ही गायन सीखना शुरू किया और धीरे-धीरे लोक संगीत से लेकर भक्ति गीतों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

इस शो से मिली पहचान

मैथिली को असली पहचान कलर्स टीवी के शो ‘द राइजिंग स्टार’ से मिली, जहां उनकी सुरीली आवाज ने पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शो के बाद मैथिली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी गायकी जारी रखी और लाखों फैंस का दिल जीत लिया। आज उनके YouTube चैनल पर 5.12 मिलियन सब्सक्राइबर्स और Instagram पर 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मैथिली ठाकुर की मंथली इनकम

मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें “कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर” के अवॉर्ड से सम्मानित कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैथिली ठाकुर एक शो के लिए 5 से 7 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं और हर महीने करीब 12 से 15 शो करती हैं। इस हिसाब से उनकी मंथली इनकम 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। सोशल मीडिया प्रमोशन से भी उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। कहा जाता है कि वह एक पोस्ट के लिए लगभग 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

मैथिली ठाकुर की शिक्षा

शिक्षा की बात करें तो मैथिली ने दिल्ली में पढ़ाई की है। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से बैचलर की डिग्री हासिल की। अब मैथिली ठाकुर राजनीति की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। बिहार में उनके बीजेपी में शामिल होने से चुनावी माहौल में उत्साह और जिज्ञासा दोनों बढ़ गई है। संगीत के मंच से सियासत के मंच तक का उनका यह सफर काफी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह