मैं वापस आऊंगा का टीजर रिलीज (सोर्स: सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ टीजर आउट, दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी और वेदांग रैना की दिखेगी प्रेम कहानी

Diljit Dosanjh New Film: इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी और वेदांग रैना नजर आएंगे, जबकि नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में हैं।

सोनाली झा

Main Wapas Aaunga Teaser: मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली एक बार फिर दर्शकों के लिए एक दिलचस्प प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म मैं वापस आऊंगा का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में पुरानी यादों, भावनाओं और रोमांस से भरी कहानी की झलक दिखाई गई है, जो दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाती है।

फिल्म मैं वापस आऊंगा की कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावुक प्रेम कहानी है। टीजर में एक युवक और युवती के बीच पनपती मासूम मोहब्बत को दिखाया गया है। फिल्म में वेदांग रैना एक ऐसे नौजवान के किरदार में हैं, जो चुपचाप एक लड़की को पसंद करता है और उसे दूर से देखता रहता है। वहीं शरवरी वाघ एक साधारण पंजाबी लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं। सलवार-कमीज में उनका लुक बेहद खूबसूरत और सादगी भरा दिखाई देता है। टीजर में दोनों के बीच मिलने और धीरे-धीरे बढ़ते रिश्ते की झलक दिखाई गई है।

टीजर में दिखी पुराने समय की झलक

फिल्म के टीजर की खास बात इसकी विजुअल टोन है, जो पुराने दौर की याद दिलाती है। पंजाब के हरे-भरे खेत, गांव का माहौल और किरदारों की सादगी फिल्म को एक अलग ही भावनात्मक रंग देते हैं। टीजर में दिलजीत दोसांझ का किरदार भी काफी भावुक दिखाई देता है। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की मौजूदगी फिल्म को और खास बना देती है। उनका किरदार कहानी में एक अहम मोड़ ला सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी वाघ और वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है, जो पहले भी कई यादगार लव स्टोरीज के लिए जाने जाते हैं। वहीं फिल्म को समीर नायर ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्माण विंडो सीट फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म का टीजर सामने आते ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि यह नई प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर किस तरह का जादू दिखाती है।

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस