मैं हूं ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शाहरुख खान संग ‘Main Hoon Na’ के सीक्वल पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच्चाई

Farah Khan Upcoming Film: शाहरुख खान और फराह खान की सुपरहिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल को लेकर चल रही अफवाहों पर अब डायरेक्टर ने खुद सच्चाई सामने रख दी है। चलिए जानते हैं क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan Main Hoon Na Sequel: पिछले काफी समय से बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि डायरेक्टर फराह खान, शाहरुख खान के साथ अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘मैं हूं ना’ का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा था कि फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ सकते हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। हालांकि अब इन तमाम अटकलों पर खुद फराह खान ने विराम लगा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह खान ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में साफ किया कि वह फिलहाल ‘मैं हूं ना 2’ पर किसी भी तरह का काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए कहा कि इस तरह की बातों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।

दरअसल, इन चर्चाओं को तब और हवा मिली थी जब यह कहा गया कि शाहरुख खान, लेखक आकाश कौशिक के साथ मिलकर फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं। इसी वजह से फैंस को लगने लगा था कि ‘मैं हूं ना’ का सीक्वल लगभग तय है।

2004 में रिलीज हुई थी ‘मैं हूं ना’

साल 2004 में रिलीज हुई ‘मैं हूं ना’ फराह खान के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुष्मिता सेन, जायद खान और अमृता राव अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी।

हालांकि, फराह और शाहरुख खान ने इसके बाद साल 2014 में फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ काम किया था। तभी से फैंस दोनों की एक बार फिर से ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या थी फिल्म की कहानी?

‘मैं हूं ना’ की कहानी मेजर राम प्रसाद शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपने बिछड़े परिवार सौतेली मां और सौतेले भाई से दोबारा जुड़ने का मौका मिलता है। इसी के साथ उन्हें सेना प्रमुख की बेटी संजना को पूर्व सैनिक राघवन से संभावित खतरे से बचाने की जिम्मेदारी भी मिलती है। इन दोनों मिशनों के लिए राम दार्जिलिंग पहुंचते हैं, जहां दोस्ती, भाईचारा और प्यार की भावनाएं खूबसूरती से उभरकर सामने आती हैं। फिलहाल, फराह खान के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि ‘मैं हूं ना 2’ अभी सिर्फ फैंस की उम्मीदों तक ही सीमित है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला