माही विज और अरिशफा खान (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 में पहले ही दिन हुआ माही विज का पंगा, Bossy Attitude से घरवाले हुए परेशान

Bigg Boss 20 के घर में एंट्री लेते ही माही विज अपने बेबाक और बॉसी अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। प्रोमो में वह कंटेस्टेंट्स को ऑर्डर देती नजर आईं, जिस पर घरवालों ने नाराजगी जताई।

अपूर्वा नायक

Mahi Vij Bigg Boss 20: रियलिटी शो के ओजी बिग बॉस की छोटे पर्दे पर धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। 6 सितंबर 2026 को बिग बॉस 20 के प्रीमियर एपिसोड में शो के सभी कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में कदम रख लिया है।

बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में इस बार माही विज, रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, अरिशफा खान, बॉक्सर मैरी कॉम, लव गिल, कनिका मान, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, उदिती सिंह, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, रोहेद खान, आसिफ खान, काजी अहमद तौकीर, यूंग डीएसए, रिती तिवारी और तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी जैसे कलाकार बिग बॉस हाउस में एंट्री ले चुके हैं।

आते ही शुरू हुए माही विज के पंगे

जय भानुशाली से तलाक के बाद टीवी एक्ट्रेस माही विज ने बिग बॉस 20 में ग्रैंड एंट्री मारी है। स्वीट और सिंपल दिखने वाली माही विज का बिग बॉस 20 में अलग ही अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है। इस सीजन में अपने बेबाक अंदाज से वो सबको करारा जवाब देती हुई नजर आने वाली है।

बिग बॉस के पहले दिन ही माही विज से घरवाले परेशान हो गए हैं। हाल ही में जियो हॉटस्टार के प्रोमो वीडियो में बिग बॉस में माही विज बॉसी एटीट्यूट दिखाती हुई नजर आ रही है। जिससे सभी घरवालों को दिक्कतें होना शुरू हो गई है। माही ने सुबह उठते ही ईशा रिखी को चाय बनाने की बात क्या कह दी, ईशा को ये बात खासा पसंद नहीं आयी। ईशा के अलावा माही ने अरिशफा खान को भी चाय के लिए कहा जिसके बाद अरिशफा खान ने भी माही विज पर ऑर्डर देने का आरोप लगाया।

मयंक गांधी पर चलाया ऑर्डर

इस प्रोमो वीडियो में माही विज को क्योंकि सास भी कभी बहू थी से पहचान बनाने वाले अमन गांधी पर भी ऑर्डर चलाते हुए देखा जा सकता है। माही अमन से उसका सामान उठाने की बात कहती है, जिसपर अमन रिप्लाई देता है कि आप मुझे प्लीज बोलोगी तो मैं पक्का करुंगा, जिसे सुनने के बाद माही बक बोलते हुए आगे बढ़ जाती है और अमन दबी आवाज में माही की बुराई करता है।

फैंस का रिएक्शन आ रहा सामने

इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद ऑडियंस का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। इस प्रोमो वीडियो में एक यूजर ने कमेंट किया कि माही एक परफेक्ट बिगबॉस मटेरियल है। उसके अलावा एक और यूजर ने लिखा राखी सावंत 2.0। एक और यूजर ने लिखा मजे आएंगे। कुल मिलाकर ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि माही के इस बेबाक अंदाज को घरवाले कितने दिनों तक झेलते हैं।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन