जय भानुशाली संग तलाक की अफवाह पर भड़की माही विज 
मनोरंजन

जियो और जीने दो, जय भानुशाली संग तलाक की अफवाहों पर गुस्से से लाल हुई माही विज

टीवी एक्ट्रेस माही विज पति जय भानुशाली के साथ तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर भड़क उठी हैं। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है। कहा है जियो और जीने दो।

अनिल सिंह

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस माही विज पति और जय भानुशाली इस समय चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच माही जय संग तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर भड़क उठी हैं। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि जियो और जीने दो। दरअसल दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं है। दोनों के बीच मतभेद चल रहा है और अब दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। हालांकि जय भानुशाली और माही की तरफ से अब तक इस पर कोई बयान सामने नहीं आया था, लेकिन अब माही विज अफवाह पर भड़की हुई नजर आ रही हैं।

हॉटरफ्लाई को दिए गए इंटरव्यू में माही ने अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर बातें की, जब उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर आपके और जय भानुशाली के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही है, कहा यह भी जा रहा है कि दोनों अलग होने का विचार कर रहे हैं? इस पर माही विज ने कहा, अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे अंकल हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग क्यों किसी के डाइवोर्स और अलग होने को इतना बड़ा मुद्दा बना देते हैं।

उन्होंने आगे कहा, मैं देखती हूं लोग मेरे कमेंट सेक्शन में लिखते हैं, जय डीसेंट है और माही अच्छी नहीं है, कोई लिखता है माही अच्छी है जय उसके साथ बुरा कर रहा है। वह बस किसी ने किसी पर आरोप लगाना चाहते हैं। आपको पता भी नहीं है कि सच क्या है?

माही और जय भानुशाली दोनों ही टीवी के कलाकार हैं। जय भानुशाली इस समय टीवी के रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर नजर आते हैं। जय भानुशाली बिग बॉस के कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुके हैं। नच बलिए 5 के वह विनर रह चुके हैं। वहीं माही विज भी कई रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं और वह टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। कलर्स पर आने वाला शो 'लागी तुझसे लगन' से उन्हें जबरदस्त शोहरत हासिल हुई थी। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। 14 साल से दोनों बेहतरीन दांपत्य जीवन बिता रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल