माही विज ने खरीदी नई कार (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

तलाक के बाद माही विज ने पूरा किया नया सपना, खरीदी चमचमाती महंगी कार, दोस्त आरती सिंह ने यूं दी बधाई

Mahhi Vij Bought New Car: जय भानुशाली से तलाक के बाद माही विज ने जिंदगी में नया कदम बढ़ाया है। एक्ट्रेस ने नई कार खरीदी, जिसकी झलक दोस्त आरती सिंह के पोस्ट में देखने को मिली।

स्नेहा मौर्या

Mahhi Vij After Divorce Buys Luxury Car: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पूर्व पति जय भानुशाली से आपसी सहमति से तलाक लिया, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई। कपल ने साफ किया था कि अलग होने के बावजूद वे अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। अब इसी बीच माही विज ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने आखिरकार अपनी नई कार खरीदने का सपना पूरा कर लिया है।

हालांकि, माही विज ने खुद अपनी नई कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं कीं, लेकिन उनकी करीबी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने यह खुशी फैंस के साथ साझा कर दी। आरती सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर में माही विज अपनी नई कार के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग की खूबसूरत ड्रेस में माही बेहद कॉन्फिडेंट और खुश दिखाई दे रही हैं।

आरती सिंह ने माही को नई कार खरीदने पर दी बधाई

इस फोटो के साथ आरती सिंह ने माही के लिए एक भावुक और प्यारा सा मैसेज भी लिखा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैं… बहुत-बहुत खुश हूं… ऐसे 10वीं गाड़ी ले तू। तू सिर्फ खुशियों की हकदार है… मजबूत लड़की… भगवान तुझे हमेशा आशीर्वाद दे। तेरा ये गाना वाला रवैया हमेशा बनाए रख।” आरती का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर माही को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

गौरतलब है कि तलाक की खबरों के बाद माही विज उस वक्त भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त नदीम के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इन पोस्ट्स को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगी थीं, जिस पर माही ने खुलकर अपनी बात रखी।

माही ने तलाक को लेकर हुई ट्रोलिंग पर दिया था करारा जवाब

माही विज ने एक वीडियो शेयर कर इन चर्चाओं पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने साफ कहा कि नदीम उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। माही ने यह भी बताया कि उनकी बेटी तारा पिछले छह सालों से नदीम को ‘अब्बा’ बुलाती है और यह फैसला उन्होंने और जय भानुशाली ने मिलकर लिया था। माही ने लोगों द्वारा इस रिश्ते को गलत नजर से देखने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान